Verb in Hindi | क्रिया क्या है ?

Subject [ कर्ता ] के द्वारा किये जाने वाले काम को Verb [ क्रिया ] कहते हैं। जिसका पूरा प्रभाव वाक्य पर पड़ता है। यहां पर Subject चाहे संज्ञा या सर्वनाम [ Noun or Pronoun ] हो कोई फर्क नहीं पड़ता है। सभी वाक्यों में क्रिया [ Verb ] का महत्वपूर्ण स्थान है। जिसके द्वारा क्रिया [ Verb ] किया जाता है, उसे हम कर्ता [ Subject ] कहते हैं।

क्रिया मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है : –

मुख्य क्रिया (Main Verb)

यह Subject [ कर्ता ] के द्वारा किये गए कार्य ( मुख्य क्रिया ) को बताता है। Main Verb ( मुख्य क्रिया ) मतलब कोई भी काम जैसे – आना, जाना, भागना, हँसना, रोना, गाना, सोना, पढ़ना आदि।

इसके तीन भाग होते हैं।

आइये कुछ Example देखें : –

  • रवि स्कूल जा रहा है।
  • Ravi is going to school.

यहां पर रवि (कर्ता) स्कूल जाने का काम (क्रिया) कर रहा है। इसलिए यहाँ पर जाना Go क्रिया है।

  • कविता पुस्तक पढ़ चुकी है।
  • Kavita has read the book.

यहां पर कविता (कर्ता) पढ़ना का काम (क्रिया) कर रही है। इसलिए यहाँ पर पढ़ना Read क्रिया है।

  • मोहन ने एक आम खाया।
  • Mohan ate a mango. (2nd from eat)

यहां पर मोहन (कर्ता) खाने का काम (क्रिया) कर रहा है। इसलिए यहाँ पर खाना Eat क्रिया है।

मुख्य क्रिया (Main Verb) के बारे में हम आने वाले अध्याय काल Tense में विस्तृत रूप से पढ़ेंगे।


सहायक क्रिया (Helping या Auxiliary Verb)

Helping Verb, कर्ता की अवस्था के बारे में हमें जानकारी देता है।

Examples:- do, does, did, is, am, are, was, were, has, have, had, will etc.

Be Form मुख्य तौर पर तीन प्रकार के होते हैं :-

  1. To Be form :- Is, are, am, was, were.
  2. To Do form : – Do, does, did.
  3. To Have form : – Has, have, had.

आइये कुछ Example देखें :-

  • रमेश एक अच्छा लड़का है।
  • Ramesh is good boy.

यहां पर रमेश (कर्ता) है, और Is एक सहायक क्रिया का कार्य कर रहा है। इसलिए यहाँ पर Is सहायक क्रिया है।

  • राहुल के पास पुस्तक है।
  • Rahul has a book.

यहां पर राहुल (कर्ता) है, और Has एक सहायक क्रिया का कार्य कर रहा है। इसलिए यहाँ पर Has सहायक क्रिया है।


नमस्कार! मेरा नाम रजत है। मैं EngineerHindi.com का फाउंडर हूँ। मेरे पास मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, Quality Control (QC), Quality Assurance (QA) और Shop Floor Management में कई सालों का प्रैक्टिकल अनुभव है। मेरा लक्ष्य कठिन इंजीनियरिंग कॉन्सेप्ट्स और टूल्स (जैसे 7 QC Tools, 5S, OEE) को आसान 'हिंदी भाषा' में समझाना है, ताकि हर डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्टूडेंट इसे आसानी से सीखकर इंडस्ट्री में आगे बढ़ सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
×

🔥 Notes & Updates Free में!

Engineering नोट्स, PDF और जॉब अपडेट्स सीधा WhatsApp पर पाने के लिए अभी जुड़ें!

✅ Join Channel 👥 Join Group