Past Continuous Tense in Hindi

काल की पहचान :

भूतकाल में किसी समय में कोई क्रिया जारी थी यह दर्शाने के लिए निरंतर या अपूर्ण भूतकाल का प्रयोग किया जाता है।

वाक्य की पहचान :

निरंतर या अपूर्ण भूतकाल के वाक्यों के शब्द के अंत में क्रिया के अंत में रहा, रही, रहे और उसके बाद था, थी, थे अक्षर का प्रयोग किया जाता है।

Past Continuous Tense मे Sentence के प्रकार

  • Affirmative Sentence – सकारात्मक वाक्य
  • Negative Sentence – नकारात्मक वाक्य
  • Interrogative Sentence – प्रश्नवाचक वाक्य
  • Interrogative Negative Sentence – प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य

Affirmative Sentence

Rule – सकारात्मक वाक्यों मे कर्ता के बाद was या were लगाकर verb की first form मे ing लगाते है।
I के साथ was लगाते है। He, she, it व एकवचन के साथ was लगाते है। You, she, it या कोई बहुवचन के साथ were लगाते है।
Structure – ( sub + was/were + v1 ing + obj + . )

  1. मैं स्कूल जा रहा था।I was going to school.
  2. तुम पुस्तक पढ़ रहे थे।You were reading the book.
  3. सोनाली आम खा रही थी।Sonali was eating mango.
  4. वे गाना गा रहे थे।They were singing a song.
  5. वह आ रहे थे।He was coming.

Negative Sentence

Rule – नकारातमक वाक्यों में was या were के बाद not लगाकर Verb की first form लगाकर ing लगाते है।
Structure — ( sub + was/were + not + v1 ing + obj + . )

  1. मैं स्कूल नहीं जा रहा था। I was not going to school.
  2. तुम पुस्तक नहीं पढ़ रहे थे।You were not reading the book.
  3. सोनाली आम नहीं खा रही थी।Sonali was not eating mango.
  4. वे गाना नहीं गा रहे थे।They were not singing a song.
  5. वह नहीं आ रहे थे। He was not coming.

Interrogative Sentence

Rule – प्रश्नवाचक वाक्यों में कर्ता से पहले was या were लगाते हैं और फिर Verb की first form लगाकर ing लगा देते हैं। और अगर वाक्य मे पहले ‘क्या’ हो तो ‘क्या’ के लिये what नही लगाते है। और प्रश्नवाचक वाक्य के अन्त में प्रश्नसूचक चिन्ह ( ? ) लगाते है।

Structure – ( was/were + sub + v1 ing + obj + ? )

  1. क्या मैं स्कूल जा रहा था ?Was I going to school ?
  2. क्या तुम पुस्तक पढ़ रहे थे ?Were you reading the book ?
  3. क्या सोनाली आम खा रही थी ?Was sonali eating mango ?
  4. क्या वे गाना गा रहे थे ?Were they singing a song ?
  5. क्या वह आ रहे थे ?Was he coming ?

Interrogative Negative Sentence

Rule – प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्यों में भी was या were को (Subject) कर्ता से पहले लगाते हैं, फिर कर्ता के बाद not लगा देते है और फिर verb की first form लगाकर ing लगाते है और वाक्य अंत मे प्रश्नवाचक चिन्ह ( ? ) लगाते है।
Structure – ( was/were + sub + not + v1 ing + obj + ? )

  1. क्या मैं स्कूल नहीं जा रहा था ?Was I not going to school ?
  2. क्या तुम पुस्तक नहीं पढ़ रहे थे ?Were you not reading the book ?
  3. क्या सोनाली आम नहीं खा रही थी ?Was sonali not eating mango ?
  4. क्या वे गाना नहीं गा रहे थे ?Were they not singing a song ?
  5. क्या वह नहीं आ रहे थे ? Was he not coming ?

Leave a Comment

error: Content is protected !!