Simple Past Tense in Hindi

Rule Simple Past Tense in Hindi

काल की पहचान :

भूतकाल में किसी निश्चित समय पर कोई क्रिया हुई या हाल ही में कोई घटना घटी यह बताने के लिए सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) का प्रयोग किया जाता है।

वाक्य की पहचान :

सामान्य भूतकाल के वाक्यों के शब्द के अंत में या, यी, ये शब्द अथवा आ, ई, ए अक्षर का प्रयोग किया जाता है।

Simple Past Tense मे Sentence के प्रकार

  • Affirmative Sentence – सकारात्मक वाक्य
  • Negative Sentence – नकारात्मक वाक्य
  • Interrogative Sentence – प्रश्नवाचक वाक्य
  • Interrogative Negative Sentence – प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य

Affirmative Sentence

Rule – यहाँ पर Singular subject और Plural subject के साथ क्रिया [ Verb ] में 2nd Form लगाते हैं।
Formula — Subject + Verb का 2nd Form + Object.

  1. राजेश आया।Rajesh came.
  2. सूर्य निकला।The sun rose.
  3. सोनम ने मेरे से पूछा।Sonam asked me.
  4. भगवान ने मुझे बचाया।God saved me.
  5. हम बाजार गए।We went to the market.

Negative Sentence

Rule – नकारात्मक वाक्यों में Subject (कर्ता) के बाद did not लगा कर Verb की first form का प्रयोग करते है।
‘कभी नही’ की अंग्रेजी never होगी और फिर क्रिया की दूसरी अवस्था का ही प्रयोग होगा। Did not + v1 form ठीक नही रहेगा।
Structure –( sub + did not + v1 + obj + . )

  1. राजेश नहीं आया। Rajesh did not come.
  2. सूर्य नहीं निकला।The sun did not rise.
  3. सोनम ने मेरे से नहीं पूछा।Sonam did not ask me.
  4. भगवान ने मुझे नहीं बचाया।God did not save me.
  5. हम बाजार नहीं गए।We did not go to the market.

Interrogative Sentence

Rule – प्रश्नवाचक वाक्यों में Subject (कर्ता) से पहले Did का प्रयोग करना होता हैं। did के बाद Subject (कर्ता) और फिर Verb की first form फिर Object और वाक्य के अन्त प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग करना होता है।
Structure – ( did + sub + v1 + obj + ? )

  1. क्या राजेश आया ?Did rajesh come ?
  2. क्या सूर्य निकला ?Did the sun rise ?
  3. क्या सोनम ने मेरे से पूछा ?Did sonam ask me ?
  4. क्या भगवान ने मुझे बचाया ?Did God save me ?
  5. क्या हम बाजार गए ?Did we go to the market ?

Interrogative Negative Sentence 

Rule – प्रश्नवाचक-नकारात्मक वाक्यों में भी Did का प्रयोग Subject (कर्ता) से पहले होता हैं। Did के बाद (कर्ता) और फिर not लगाकर Verb की first form का प्रयोग होता है और वाक्य के अन्त प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग करना होता है।
Structure – ( did + sub + not + v1 + obj + ? )

  1. .क्या राजेश नहीं आया ? Did rajesh not come ?
  2. क्या सूर्य नहीं निकला ? Did the sun not rise ?
  3. क्या सोनम ने मेरे से नहीं पूछा ? Did sonam not ask me ?
  4. क्या भगवान ने मुझे नहीं बचाया ? Did god not save me ?
  5. क्या हम बाजार नहीं गए ? Did We not go to the market ?

1 thought on “Simple Past Tense in Hindi”

Leave a Comment

error: Content is protected !!