Mechanical Properties of Metals in Hindi
जब किसी Metal (धातु) पर Force लगाया जाता है, तो Force के लगने से Metal में कुछ बदलाव होते है। इसी प्रकार अलग अलग Metal पर Force लगाने पर वह अलग अलग प्रकार की प्रतिक्रिया देते है, इन्हीं प्रतिक्रियाओ को हम Mechanical Properties of Metals कहते है।
Mechanical Properties of Metals in Hindi

- Strength (मजबूती, कड़ापन)
- Elasticity (लचीलापन)
- Plasticity (प्लास्टिकता)
- Hardness (कठोरता)
- Toughness (टफनेस)
- Ductility (तन्यता)
- Brittleness (भंगुरता)
- Stiffness (कठोरपन)
- Fatigue
- Creep
- Malleability (आघातवर्धनीयता)
- Resilience (लचीलाता)
- Tensile Strength (टैन्साइल स्ट्रैन्थ)
- Machineability (मशीनेबिलिटी)
- Compressibility (संपीड्यता)
Strength (मजबूती, कड़ापन)
जब हम किसी बॉडी को External Load देते हैं, तब उसके टूटने से पहले वह जितने Load को सहन कर सकता है, उसे ही हम Strength कहते हैं। बॉडी के टूटने से तुरंत पहले Maximum Stress Point को Ultimate Strength कहते है।
Elasticity (लचीलापन)
जब हम किसी बॉडी में एक्सटर्नल लोड लगाते हैं, तो उसके आकार में परिवर्तन आता है, और जब लोड हटा लेते हैं तो वह अपनी पुरानी अवस्था में आ जाता है। मटेरियल के इस गुण को Elasticity कहते हैं। इसी गुण का उपयोग करके धातु के स्प्रिंग बनाए जाते हैं।
Plasticity (प्लास्टिकता)
धातुओं में प्लास्टिसिटी एक सीमा तक रहती है। यदि इस सीमा से अधिक उन्हें डीफॉर्म (Deform) किया जाए तो वह बल हटाने पर भी अपनी पूर्व अवस्था प्राप्त नहीं करती तथा हमेशा के लिए अपने परिवर्तित आकार को अपना लेती है। धातुओं के इसी गुण को प्लास्टिसिटी (Plasticity) कहते हैं। इसी के कारण हम धातुओं की चादरों को विभिन्न प्रकार से परिवर्तन कर सकते हैं, ओर उससे हमारे उपयोग के सामान बना सकते है।
Hardness (कठोरता)
धातुओं का वह गुण जिसके कारण वे घिसने , कटने व खुरचने का विरोध करती हैं कठोरता ( Hardness ) कहलाता है । कुछ धातुएँ बहुत मुलायम ( Soft ) होती हैं जिन्हें आसानी से खुरचा ( Scrap ) जा सकता है जैसे – टिन व लैड ( Tin & Lead ) आदि , जबकि कुछ धातुएँ बहुत कठोर होती हैं जिन्हें आसानी से काटा या खुरचा नहीं जा सकता जैसे – इस्पात या टिटेनियम आदि।
Toughness (टफनेस)
धातुओं का वह गुण जिसके कारण वे चोट ( shock or impact ) को सहन करती हैं तथा मोड़ने , तोड़ने या मरोड़ने पर आसानी से टूटती नहीं हैं जैसे – टंग्स्टन , ताँबा , सोना आदि ।
Ductility (तन्यता)
जिस गुण के कारण धातुओं को खींचकर तार बनाए जा सकते हैं, वह तन्यता ( Ductility ) कहलाता है। लगभग सभी धातुओं के तार बनाए जा सकते हैं, जैसे आयरन, ताँबा, पीतल, एल्युमीनियम, सोना, चाँदी तथा प्लेटिनम आदि। जिस धातु का जितना अधिक पतला तार बनाया जा सकता है, वह धातु उतनी ही अधिक तन्य ( Ductile ) कहलाती है।
Brittleness (भंगुरता)
किसी बॉडी में अधिक Load से चोट लगाने पर उसके आकार में बिना परिवर्तन के टूट जाने का गुण ब्रिटलनेस कहलाता है। जैसे कि – कास्ट आयरन या सिलिकॉन पर चोट लगाई जाए तो इन धातु के टुकड़े टुकड़े हो जाते है।
Stiffness (कठोरपन)
किसी मटेरियल में अन्य दूसरे किसी मटेरियल की तुलना में होने वाला डिफॉर्मेशन उसकी स्टीफनेस को बताता है।
Fatigue
किसी भी मटेरियल का बार-बार साइक्लिक लोड किए जाने पर फैलियर हो जाना Fatigue कहलाता है।
Creep
किसी भी धातु या अधातु में लगातार Load लगाने के कारण उत्पन्न होने वाले Slow Plastic Deformation को Creep कहते हैं।
Malleability (आघातवर्धनीयता)
किसी मेटल को पीटने पर या रोलिंग करने पर दरार हुए बिना पतले चादर के रूप में फैलने की क्षमता को Malleability कहते है। इसी गुण का उपयोग करके धातुओं को चादर में परिवर्तित किया जाता है, धातुओं में सोना सबसे अधिक (Malleability) आघातवर्धनीय होता है।
Resilience (लचीलाता)
मेटल का Elasticity रूप में ऊर्जा अवशोषित करने की क्षमता को ही मेटल का Resilience कहते है।
Tensile Strength (टैन्साइल स्ट्रैन्थ)
धातुओं का वह गुण जिसके कारण वह खिंचाव बल ( Tensile Force ) का विरोध करती हैं। साधारणत : धातुओं में खिंचाव बल को सहन करने की अच्छी शक्ति होती है। RCC स्ट्रक्चर को टैन्साइल स्ट्रैन्थ देने के लिए ही उसमें स्टील – बार का प्रयोग किया जाता है।
Machineability (मशीनेबिलिटी)
धातुओं का वह गुण जिसके कारण उनके किसी छोटे भाग को काटकर अलग करने में कम बल की आवश्यकता होती है, मशीनेबिलिटी कहलाता है। कुछ धातुएँ, जो भंगुर होती हैं, उन्हें मशीन करने में कम बल की आवश्यकता होती है जबकि तन्य धातुओं को काटने में अधिक बल की आवश्यकता होती है। अत: भंगुर धातुओं की मशीनेबिलिटी (Machineability) अधिक होती है। ।
Compressibility (संपीड्यता)
धातु का वह गुण जिसके फलत: धातुं एक निश्चित सीमा तक दाब – बल लगाने पर दबती है परन्तु फटती नहीं। धातु की लम्बाई में दाब – बल लगाने से उसकी चौड़ाई में वृद्धि होती है और चौड़ाई या मोटाई में दाब – बल लगाने में लम्बाई में वृद्धि होती है।
Mechanical Properties of Metal
महत्वपूर्ण अंतर (Key Differences in Mechanical Properties)
इंजीनियरिंग और ITI/Diploma की परीक्षाओं में अक्सर धातुओं के गुणों के बीच अंतर पूछा जाता है। नीचे 2 सबसे महत्वपूर्ण ‘Comparison Tables’ दी गई हैं:
1. Malleability vs Ductility (आघातवर्धनीयता vs तन्यता)
| Malleability (आघातवर्धनीयता) | Ductility (तन्यता) |
|---|---|
| यह धातु का वह गुण है जिससे उसे पीटकर पतली चादर (Sheet) के रूप में बदला जा सकता है। | यह धातु का वह गुण है जिससे उसे खींचकर पतले तार (Wire) के रूप में बदला जा सकता है। |
| इसमें Compressive Force (दबाव बल) लगाया जाता है। | इसमें Tensile Force (खिंचाव बल) लगाया जाता है। |
| उदाहरण: एल्युमिनियम फॉयल (Aluminium Foil), लोहे की चादरें। | उदाहरण: तांबे (Copper) के तार, एल्युमिनियम के तार। |
| सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातु सोना (Gold) है। | सबसे अधिक तन्य धातु भी सोना और प्लैटिनम है। |
2. Hardness vs Toughness (कठोरता vs टफनेस)
| Hardness (कठोरता) | Toughness (टफनेस) |
|---|---|
| यह खरोंच, कटने और घिसने (Wear & Tear) का विरोध करने का गुण है। | यह झटके (Shock or Impact Load) सहने और टूटने से बचने का गुण है। |
| कठोर धातु आसानी से कटती या खरोंची नहीं जा सकती। | टफ धातु आसानी से मुड़ सकती है लेकिन अचानक टूटती नहीं है। |
| उदाहरण: डायमंड (Diamond), हाई कार्बन स्टील। | उदाहरण: माइल्ड स्टील (Mild Steel), तांबा। |
| अगर हार्डनेस बहुत अधिक हो जाए, तो धातु भंगुर (Brittle) हो जाती है। | टफनेस अच्छी होने पर धातु को मोड़ने या पीटने पर वह टूटती नहीं है। |
धातुओं के यांत्रिक गुणों के वास्तविक उपयोग (Real-World Engineering Applications)
- Springs (स्प्रिंग): गाड़ियों के सस्पेंशन और स्प्रिंग में Elasticity (लचीलापन) और Resilience गुण का इस्तेमाल होता है, ताकि झटके सहने के बाद वह वापस अपने आकार में आ सके।
- Bridges (पुल) और Crane: क्रेन के हुक और रेलवे पुलों में Toughness (टफनेस) और Tensile Strength की आवश्यकता होती है, जिससे वे भारी वजन और झटके सहन कर सकें।
- Cutting Tools (कटिंग टूल्स): लेथ मशीन (Lathe Machine) के टूल या ड्रिल बिट (Drill Bit) में अत्यधिक Hardness (कठोरता) होनी चाहिए, ताकि वे दूसरी धातुओं को आसानी से काट सकें।
- Electrical Wires (बिजली के तार): घरों की वायरिंग में इस्तेमाल होने वाले तांबे के तारों में Ductility (तन्यता) का गुण होता है, जिससे उन्हें बिना टूटे लंबा खींचा जा सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. भौतिक और यांत्रिक गुणों (Physical and Mechanical properties of metals) में क्या अंतर है?
Ans. भौतिक गुण (Physical Properties) वे हैं जिन्हें बिना बल लगाए देखा जा सकता है, जैसे रंग, घनत्व (Density), और गलनांक (Melting Point)। जबकि यांत्रिक गुण (Mechanical Properties) वे हैं जो धातु पर बल (Force) लगाने के बाद पता चलते हैं, जैसे Hardness, Ductility, और Toughness।
Q2. दुनिया की सबसे Malleable (आघातवर्धनीय) धातु कौन सी है?
Ans. दुनिया की सबसे Malleable धातु सोना (Gold) है। इसे इतना पतला पीटा जा सकता है कि यह प्रकाश (Light) को भी आर-पार जाने दे सकता है।
Q3. Brittleness (भंगुरता) इंजीनियरिंग के लिए अच्छी है या बुरी?
Ans. यह इस्तेमाल पर निर्भर करता है। सामान्य संरचनाओं (Structures) में भंगुरता बहुत खतरनाक है क्योंकि धातु बिना कोई संकेत दिए अचानक टूट जाती है (जैसे कास्ट आयरन)। लेकिन मशीन के बेस (Base) बनाने में कास्ट आयरन का इस्तेमाल होता है क्योंकि यह वाइब्रेशन (Vibration) को अच्छे से सोखता है।
The
Mechanical engineering all satudan be for a yaad karo
Laval to me
The topic are very useful in my syllabus
Nice
Ha ye sahi hai
Mai kedr is baat se shmat hu
Best explain
Nice sir