Adverb in HIndi | क्रिया विशेषण क्या है ?


Adverb ( क्रिया विशेषण ) हमें Verb ( क्रिया ) और Adjective ( विशेषण ) के बारे में अतिरिक्त जानकारी देता है, इसे Adverb कहते है। आइए क्रिया विशेषण (Adverb in HIndi) के बारे मे ओर अधिक जानते है :-

आइये कुछ उदाहरण से समझते हैं :-

  • नेहा एक अच्छी लड़की है।
  • Neha is a good girl

Note यहाँ पर कर्ता [ नेहा ] के बारे में बताया गया है की वो एक अच्छी लड़की है। यहाँ पर क्रिया विशेषण ( Adverb ) अच्छी है।

  • ये आम बहुत मीठे हैं।
  • These Mangoes are very sweet.

Note यहां पर कर्ता [ आम ] के बारे में बताया गया है कि वो [ बहुत ] मीठे हैं। यंहा पर क्रिया विशेषण बहुत है।

  • Ram runs fast.
  • राम तेज दौड़ता है

Note :- ‘तेज’ शब्द का प्रयोग करने से दौड़ने के बारे कुछ अतिरिक्त बात पता चलती चूंकि दौड़ना(run) एक क्रिया है। इसलिए इस क्रिया के बारे में अतिरिक्त सूचना देने वाला यह शब्द ‘तेज’ एक है।

  • study till late.
  • मैं देर तक पढ़ता हूँ

Note :- ‘देर तक’ का प्रयोग करने से “पढ़ने” के बारे कुछ अतिरिक्त बात पता चलती है। चूंकि पढ़ना (study) एक क्रिया है, इसलिए इस Verb के बारे में ओर अधिक सूचना देने वाला यह शब्द ” देर तक ” एक विशेषण है।

  • He is a very good boy.
  • वो बहुत अच्छा लड़का है।

Note :- ये कहना कि “वो बहुत अच्छा लड़का है।” यहाँ “अच्छा होना” उसकी (He) विशेषता है। चूंकि “वह” यानि He एक सर्वनाम है इसलिए ‘good (अच्छा) एक विशेषण है। अब जब हम कहते हैं ‘very good (बहुत अच्छा) तो ‘very’ कहना good’ की भी विशेषता बताता है। चूंकि ‘good’ एक विशेषण है इसलिए ‘very’ एक क्रिया विशेषण है।

Examples of Adverbs

Adverb in HIndi

Afterwards (बाद में)/Soon afterwards (तुरन्त बाद)
1) You left at 5 pm and soon afterwards, we left.
आप 5 बजे निकले और उसके तुरन्त बाद हम निकले।

Again (दोबारा)/Once again (एक बार फिर)/Again & again (बार बार)
1) That girl will go again.
वो लड़की दोबारा जायेगी।
2) I will think once again.
मैं एक बार फिर सोचूँगा।
3) You are drinking water again and again.
तुम बार-बार पानी पी रहे हो।

Ago (पहले)
2) They left one hour ago.
वे एक घंटे पहले निकले।
3) He had come here about two years ago.
वो यहाँ लगभग दो साल पहले आया था।

Already (पहले से ही)
1) I have already eaten food.
मैं पहले ही खाना खा चुका हूँ।
2) I have already listened to the this joke.
मैं पहले से ही ये चुटकुला सुन चुका हूँ।

Away (दूर)
1) You can’t go away from me.
तुम मुझसे दूर नहीं जा सकते।
2) Stay away from that girl.
उस लड़की से दूर रहो।

Early (जल्दी)
1) you get up early in the morning.
आप सुबह जल्दी उठते है।
2) He reached office pretty early.
वह ऑफिस बहुत जल्दी पहुँचा।

Else (कुछ/कहीं/कोई और)
1) He went somewhere else. / He went elsewhere.
वह कहीं और गया।
2) I don’t want anything else. / I want nothing else.
मैं कुछ और नहीं चाहता।
3) I am wearing someone else’s shirt.
मैंने किसी और की शर्ट पहनी है।

Enough (काफी)
1) They are preparing enough for the Program.
वे कार्यक्रम के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं।
2) He said enough to me.
उसने मुझे काफी कुछ कहा।

Ever (कभी)
1) Did you ever think about this?
क्या तुमने कभी इस बारे में सोचा ?
2) Do you ever go there?
क्या तुम कभी वहाँ जाते हो?

Far (दूर, बहुत)
1) He is far more experienced than you.
उसे तुमसे कहीं/ बहुत ज्यादा अनुभव है।
2) He swims far better than you.
वो तुमसे बहुत अच्छा तैरता है।
3) He lives far away.
वो बहुत दूर रहता है।
4) How far can you see?

तुम कितनी दूर तक देख सकते हो ?

Hardly/Rarely/Seldom (मुश्किल से ही, शायद ही कभी, शायद ही कुछ)
1) I could hardly hear you.
मैं मुश्किल से ही तुम्हारी बात सुन सका।
2) I hardly ate anything yesterday.
मैंने कल शायद ही कुछ खाया ।

Just (बस अभी)
1) I am just coming.
मैं बस अभी आ रहा हूँ।
2) The bus has just left.
बस अभी-2 निकली है।
3) He has left just now.
वो बस अभी निकला है।

Never (कभी नहीं)
1) I never said anything to you.
मैंने तुम्हें कभी कुछ नहीं कहा।
2) I never thought to hurt you.
मैंने तुम्हें दुख पहुँचाने की कभी नहीं सोची।
3) She never cares for me.
वो मेरी चिन्ता कभी नहीं करती।

Often/Pretty often/Quite often/Very often (अक्सर) How often (अक्सर कितनी बार)
1) I visit his home pretty often.
मैं अक्सर उसके घर जाता हूँ।
2) How often do
you go office?
आप अक्सर कितनी बार ऑफिस जाते हो ?

Once (एक बार)/At once (एक साथ)/Once again (एक बार फिर)/Once more (एक बार और)
1) I had gone there once.
मैं एक बार वहाँ गया था।
2) They all shouted at once.
वे सारे एक साथ चिल्लाऐ।
3) I thought once again.
मैंने एक बार फिर सोचा।

Only (केवल, इकलौता)
1) He is only going there.
वो केवल वहाँ जा रहा है।
2) They were only drinking the water.
वे केवल पानी पी रहे थे।
3) Aman only ate 5 grapes.
अमन ने केवल पाँच अंगूर खाये।

Quite (बहुत, काफी)
1) She was quite a daring girl.
वो काफी हिम्मत वाली लड़की थी।
2) Mom is doing it quite easily.
माँ इसे बहुत आराम से कर रही हैं।
3) That was quite a touching moment.
वो बहुत ही दिल छूने वाला पल था।

So (बहुत, ऐसा)
1) Why are you saying so?
तुम ऐसा क्यों कह रहे हो ?
2) Do you think so?
क्या तुम ऐसा सोचते हो?

Together (साथ में)
1) They always work together.
वे हमेशा साथ काम करते हैं।
2) We go to class together.
हम क्लास साथ में जाते हैं।
3) It is not possible to work together.
साथ में काम करना सम्भव नहीं है।

Very (बहुत)
1) He runs very fast.
वो बहुत तेज दौड़ता है।
2) I reached very early today.
आज मैं बहुत जल्दी पहुंचा।

Adverb in HIndi


एक बात ध्यान रहे कि :-

अधिकतर जिन शब्दों के अन्त में LY का प्रयोग होता हैं वे क्रिया विशेषण होते हैं।
Examples – etc.

Clearly, Sincerely, Quickly, Nicely, Firstly आदि, ये सभी adjective हैं। जो किसी Noun की विशेषता बताने के लिए लगाए जाते हैं, पर जब यही शब्द किसी क्रिया की विशेषता बताने के लिए प्रयोग किये जाने हों तो इनके अन्त में “Ly” लगाते ही ये शब्द Adverb बन जाते हैं।

Ram is nice.
राम अच्छा है।
नोट :- राम एक Noun है इसलिए अच्छा (Nice) एक Adjective है।

He danced nicely.
वो अच्छी तरह नाचा।
नोट :- नाचना एक Verb है इसलिए अच्छी तरह (Nicely) एक Adverb है। दिये गए वाक्यों में अच्छा होना (Nice) किसकी विशेषता है नाचने की। राम की और अच्छी तरह (Nicely) किसकी विशेषता है।

Adverb in Hindi


इन्हे भी पढे :-
Noun in Hindi
Pronoun in Hindi | सर्वनाम क्या है ?
Verb in Hindi | क्रिया क्या है ?
Parts Of Speech in Hindi | शब्द भेद क्या है ?


Leave a Comment

error: Content is protected !!