Parts Of Speech in Hindi | शब्द भेद क्या है ?

किसी भी वाक्य को हम लिखने व बोलने के लिए शब्दों के समूह का प्रयोग करते है, वाक्य में प्रयोग होने वाले इन सभी शब्दों का अलग अलग उपयोग होता है, ओर इसने वाक्य के अलग अलग अर्थ निकलते हे, अर्थात यह शब्द ही हमे पूरी जानकारी देते है, की वाक्य मे क्या कहा गया है ओर किस बारे मे कहा गया है। इन्हें 8 अलग अलग भागों में बाँटा गया है :- जिसे हम Parts of Speech “शब्द भेद” कहते हैं, आईए इनके बारे मे हम ओर ज्यादा जानते है

Parts Of Speech in Hindi

1. संज्ञा – Noun
2. सर्वनाम – Pronoun
3. क्रिया – Verb
4. विशेषण – Adjective
5. क्रिया विशेषण – Adverb
6. सम्बन्ध सूचक अव्वय या पूर्वसर्ग – Preposition
7. संयोजक – Conjunction
8. विस्मयादिबोधक – Interjection

1. Noun ( संज्ञा ) :- किसी भी प्राणी, स्थान या वस्तु के नाम को संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण : – Boy , Home , Cat etc.

2. Pronoun ( सर्वनाम ) :- संज्ञा की स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हे सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण : – He, She, You, It etc.

3. Verb ( क्रिया ) : – क्रिया वो है जिसके माध्यम से संज्ञा के कार्य या अवस्था की जानकारी देती है उसे क्रिया कहते हैं।

उदाहरण : – Run, Jump, Read etc.

4. Adjective ( विशेषण ) :- जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता को बताते हैं या उनके बारे में कुछ अतिरिक्त खासियत को बताते हैं उसे विशेषण कहते हैं।

उदाहरण : – Happy, Brave, Poor etc.

5. Adverb ( क्रिया विशेषण ) : – जो किसी क्रिया की किसी विशेषण की या किसी दूसरे क्रिया विशेषण की विशेषता को बताते हैं उसे क्रिया विशेषण कहते हैं।
उदाहरण : — Outside, Tonight, Quickly etc.

6. Preposition :- ( सम्बन्ध सूचक अव्यय या पूर्वसर्ग )
यह वो शब्द होते हैं जो किसी संज्ञा या सर्वनाम और वाक्य के दूसरे भाग के बीच के संबंध को दर्शाते हैं उसे संबंध सूचक अव्यय कहते हैं।
उदाहरण : – At, On, In etc.

7. Conjunction ( संयोजक ) :- यह वह शब्द है जो बीच में आकर दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ते हैं उसे समुच्चयबोधक या संयोजक कहते हैं।
उदाहरण : -और / या / किन्तु / परन्तु / नहीं तो And, But, Or etc.

8. Interjection ( विस्मयादिबोधक ) :- इसका प्रयोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने हेतु किया जाता है। अचानक हुई किसी घटना से मन की भावनाओं का व्यक्त होना जैसे खुशी या दुख को प्रकट करना आदि भावनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किये गये ऐसे शब्द के अन्त में एक्सक्लेमेशन मार्क ( ! ) को लगाया जाता है।
उदाहरण : — Oh!, Wow!, Help!, etc.

Parts Of Speech in Hindi


1 thought on “Parts Of Speech in Hindi | शब्द भेद क्या है ?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!