काल की पहचान :
जब कोई क्रिया भूतकाल (Past) के किसी निश्चित समय के बहुत पहले से शुरू हो कर उस समय पर भी जारी हो ऐसा वाक्य व्यक्त्त करने के लिए पूर्ण निरंतर भूतकाल (Past Perfect Continuous Tense) का प्रयोग किया जाता है।
वाक्य की पहचान :
पूर्ण निरंतर भूतकाल के वाक्यों के अंत में ता आ रहा था, ती आ रही थी, ते आ रहे थे शब्द का प्रयोग किया जाता है।

Past Perfect Continuous Tense मे Sentence के प्रकार
- Affirmative Sentence – सकारात्मक वाक्य
- Negative Sentence – नकारात्मक वाक्य
- Interrogative Sentence – प्रश्नवाचक वाक्य
- Interrogative Negative Sentence – प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य
Affirmative Sentence
Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य) में किसी भी number, person के subject के साथ had been लगाकर क्रिया की पहली अवस्था में ‘ing’ लगाते है।
Structure — (Sub + had been + v1 ing + obj + since/for + time + .)
- सोनम वहाँ 25 साल से रह रही थी।
Sonam had been living there for 25 years. - तुम सुबह 9 बजे से खेल रहे थे।
You had been playing since 9 o’clock morning. - वह रात 10 बजे से टीवी देख रहा था।
He had been watching TV since 10 o’clock night. - मैं 5 घंटे से पढ़ाई कर रहा था।
I had been studying for 5 hours. - बारिश काफी लम्बे समय से लगातार गिरती आ रही है।
The rain had been falling continuously for a long time.
Negative Sentence
Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य) में had और been के बीच में not लगा देते है। (had + not + been) और क्रिया की पहली अवस्था के साथ ing लगाते है।
Structure — (Sub + had + not + been + v1 ing + obj + since/for + time + .)
- सोनम वहाँ 25 साल से रह नहीं रही थी।
Sonam had not been living there for 25 years. - तुम सुबह 9 बजे से खेल नहीं रहे थे।
You had not been playing since 9 o’clock morning. - वह रात 10 बजे से टीवी देख नहीं रहा था।
He had not been watching TV since 10 o’clock night. - मैं 5 घंटे से पढ़ाई नहीं कर रहा था।
I had not been studying for 5 hours. - बारिश काफी लम्बे समय से लगातार गिरती नहीं आ रही है।
The rain had not been falling continuously for a long time.
Interrogative Sentence
Interrogative Sentence प्रश्नवाचक वाक्य में had को subject से पहले लगाते हैं।
Had + subject + been और वाक्य के अंत मे प्रश्नचिह्न (?) लगाते है।
Structure —(Had + sub + been + v1 ing + obj + since/for + time + ?)
- क्या सोनम वहाँ 25 साल से रह रही थी ?
Had sonam been living there for 25 years ? - क्या तुम सुबह 9 बजे से खेल रहे थे ?
Had you been playing since 9 o’clock morning ? - क्या वह रात 10 बजे से टीवी देख रहा था ?
Had he been watching TV since 10 o’clock night ? - क्या मैं 5 घंटे से पढ़ाई कर रहा था ?
Had I been studying for 5 hours ? - क्या बारिश काफी लम्बे समय से लगातार गिरती आ रही है ?
Had the rain been falling continuously for a long time ?
Interrogative Negative Sentence
Interrogative Negative Sentence प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य में कर्ता (sub) के बाद not लगा देते है। और वाक्य के अंत मे प्रश्नचिह्न (?) लगाते है।
Structure — (Had + sub + not + been + v1 ing + obj + since/for + time + ?)
- क्या सोनम वहाँ 25 साल से रह नहीं रही थी ?
Had sonam not been living there for 25 years ? - क्या तुम सुबह 9 बजे से खेल नहीं रहे थे ?
Had you not been playing since 9 o’clock morning ? - क्या वह रात 10 बजे से टीवी देख नहीं रहा था ?
Had he not been watching TV since 10 o’clock night ? - क्या मैं 5 घंटे से पढ़ाई नहीं कर रहा था ?
Had I not been studying for 5 hours ? - क्या बारिश काफी लम्बे समय से लगातार गिरती नहीं आ रही है ?
Had the rain not been falling continuously for a long time ?
“Since” और “For” का प्रयोग
“Since” का प्रयोग निश्चित समय के लिए और “for” का प्रयोग अनिश्चित समय के लिए अर्थात अवधि [ Duration ] के लिए किया जाता है।
Since के कुछ उदाहरण (Point of Time):
- Since morning (सुबह से)
- Since Sunday (रविवार से)
- Since 2015 (2015 से)
- Since childhood (बचपन से)
- Since yesterday (कल से)
For के कुछ उदाहरण (Duration of Time):
- For 2 hours (2 घंटे से)
- For 5 days (5 दिन से)
- For 3 years (3 साल से)
- For a long time (लंबे समय से)
- For many months (कई महीनों से)
प्रैक्टिस के लिए कुछ वाक्य (Practice Exercise)
नीचे दिए गए हिंदी वाक्यों को खुद से अंग्रेजी में बनाकर देखें, जिससे आपको यह Tense अच्छे से याद हो जाएगा :
- हम सुबह से तुम्हारा इंतज़ार कर रहे थे।
- वह 2 दिन से स्कूल नहीं जा रहा था।
- क्या तुम 2010 से इस शहर में रह रहे थे ?
- क्या बच्चा 2 घंटे से नहीं रो रहा था ?
- राम कई सालों से कहाँ काम कर रहा था ?
Answers (उत्तर) :
- We had been waiting for you since morning.
- He had not been going to school for 2 days.
- Had you been living in this city since 2010 ?
- Had the baby not been crying for 2 hours ?
- Where had Ram been working for many years ?
Thanks for the good article, I hope you continue to work as well.