Simple Present Tense in Hindi (Present Indefinite Tense)

काल की पहचान :

जब कोई काम वर्तमान समय (Present Time) में सामान्य रूप से होता है, या फिर वह काम किसी की आदत (Habit), स्वभाव या कोई सार्वभौमिक सत्य (Universal Truth) हो, तो ऐसे वाक्यों को व्यक्त करने के लिए Simple Present Tense (सामान्य वर्तमान काल) का प्रयोग किया जाता है। इसे Present Indefinite Tense भी कहा जाता है।

वाक्य की पहचान :

Simple Present Tense के वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं, तौ हूँ आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

Simple Present Tense मे Sentence के प्रकार

  • Affirmative Sentence – सकारात्मक वाक्य
  • Negative Sentence – नकारात्मक वाक्य
  • Interrogative Sentence – प्रश्नवाचक वाक्य
  • Interrogative Negative Sentence – प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य

Affirmative Sentence

Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य) में यदि कर्ता (Subject) Third Person Singular (He, She, It, या कोई एक नाम) हो, तो मुख्य क्रिया (Verb) की पहली अवस्था (V1) के साथ ‘s’ या ‘es’ लगाया जाता है। यदि Subject बहुवचन (I, We, You, They) हो, तो सिर्फ क्रिया की पहली अवस्था (V1) ही लगाई जाती है।
Structure — (Sub + V1 [s/es] + obj + .)

  1. मैं सुबह जल्दी उठता हूँ।
    I wake up early in the morning.
  2. सूर्य पूर्व से निकलता है।
    The sun rises in the east.
  3. वह बहुत अच्छा गाना गाती है।
    She sings a song very well.
  4. हम रोज़ क्रिकेट खेलते हैं।
    We play cricket daily.
  5. राम अपना काम समय पर करता है।
    Ram does his work on time.

Negative Sentence

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य) में Singular Subject (He, She, It) के साथ ‘does not’ और Plural Subject (I, We, You, They) के साथ ‘do not’ का प्रयोग किया जाता है। नकारात्मक वाक्यों में क्रिया (Verb) के साथ s/es नहीं लगता है।
Structure — (Sub + do/does + not + V1 + obj + .)

  1. मैं उसे नहीं जानता हूँ।
    I do not know him.
  2. वह झूठ नहीं बोलता है।
    He does not tell a lie.
  3. वे हमारे घर नहीं आते हैं।
    They do not come to our house.
  4. राधा चाय नहीं पीती है।
    Radha does not take tea.
  5. तुम मेरी बात नहीं सुनते हो।
    You do not listen to me.

Interrogative Sentence

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) में ‘Do/Does’ को कर्ता (Subject) से पहले लगा देते हैं। और वाक्य के अंत मे प्रश्नचिह्न (?) लगाते है।
Structure — (Do/Does + sub + V1 + obj + ?)

  1. क्या तुम रोज़ मंदिर जाते हो ?
    Do you go to temple daily ?
  2. क्या वह मुझसे प्यार करती है ?
    Does she love me ?
  3. क्या वे लोग यहाँ काम करते हैं ?
    Do they work here ?
  4. क्या राजू सुबह जल्दी उठता है ?
    Does Raju wake up early in the morning ?
  5. तुम कहाँ रहते हो ?
    Where do you live ?

Interrogative Negative Sentence

Interrogative Negative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य) में कर्ता (Sub) के बाद not लगा देते है। और वाक्य के अंत मे प्रश्नचिह्न (?) लगाते है।
Structure — (Do/Does + sub + not + V1 + obj + ?)

  1. क्या तुम रोज़ पढ़ाई नहीं करते हो ?
    Do you not study daily ?
  2. क्या वह सच नहीं बोलता है ?
    Does he not speak the truth ?
  3. क्या वे लोग हमारी मदद नहीं करते हैं ?
    Do they not help us ?
  4. क्या राधा खाना नहीं पकाती है ?
    Does Radha not cook food ?
  5. क्या हम अपना काम पूरा नहीं करते हैं ?
    Do we not complete our work ?

Verb में ‘s’ या ‘es’ लगाने के नियम :

छात्रों को सबसे ज़्यादा कंफ्यूजन इसी बात में होता है कि मुख्य क्रिया (Verb) में ‘s’ लगाएँ या ‘es’ लगाएँ। इसके कुछ बहुत ही आसान नियम हैं:

  • नियम 1: जिन Verbs के अंत में o, ss, sh, ch, x या z आता है, उनके अंत में ‘es’ लगाया जाता है। (जैसे: go – goes, wash – washes, catch – catches, fix – fixes).
  • नियम 2: जिन Verbs के अंत में व्यंजन (Consonant) + y हो, तो ‘y’ को हटाकर ‘ies’ लगाया जाता है। (जैसे: cry – cries, try – tries, fly – flies).
  • नियम 3: जिन Verbs के अंत में स्वर (Vowel) + y हो, तो सिर्फ़ ‘s’ लगाया जाता है। (जैसे: play – plays, buy – buys).
  • नियम 4: बाकी सभी Verbs के साथ सामान्य रूप से सिर्फ़ ‘s’ ही लगाया जाता है। (जैसे: read – reads, sing – sings).

प्रैक्टिस के लिए कुछ वाक्य (Practice Exercise)

नीचे दिए गए हिंदी वाक्यों को खुद से अंग्रेजी में बनाकर देखें, जिससे आपको यह Tense अच्छे से याद हो जाएगा :

  1. कुत्ते अजनबियों पर भौंकते हैं।
  2. क्या तुम्हारा भाई दिल्ली में रहता है ?
  3. मैं रोज़ शाम को टीवी नहीं देखता हूँ।
  4. क्या हम मैच नहीं खेलते हैं ?
  5. वह बहुत तेज़ दौड़ता है।

Answers (उत्तर) :

  1. Dogs bark at strangers.
  2. Does your brother live in Delhi ?
  3. I do not watch TV daily in the evening.
  4. Do we not play the match ?
  5. He runs very fast.

नमस्कार! मेरा नाम रजत है। मैं EngineerHindi.com का फाउंडर हूँ। मेरे पास मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, Quality Control (QC), Quality Assurance (QA) और Shop Floor Management में कई सालों का प्रैक्टिकल अनुभव है। मेरा लक्ष्य कठिन इंजीनियरिंग कॉन्सेप्ट्स और टूल्स (जैसे 7 QC Tools, 5S, OEE) को आसान 'हिंदी भाषा' में समझाना है, ताकि हर डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्टूडेंट इसे आसानी से सीखकर इंडस्ट्री में आगे बढ़ सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
×

🔥 Notes & Updates Free में!

Engineering नोट्स, PDF और जॉब अपडेट्स सीधा WhatsApp पर पाने के लिए अभी जुड़ें!

✅ Join Channel 👥 Join Group