Screw / Thread Pitch Gauge kya hai in hindi

What Is Thread Pitch Gauge In hindi – Thread Pitch Gauge क्या है?

Thread Pitch Gauge का प्रयोग किसी स्क्रू की पिच चैक करने के लिए किया जाता है, इसको स्क्रू पिच गेज (Screw Pitch Gauge) के नाम से भी जाना जाता है। स्क्रू पिच गेज में कई फ्लैट ब्लेड (Flat Blade) होते हैं, जिन पर विभिन्न पिच कटे रहते हैं। आइए जानते है, Thread Pitch Gauge In hindi के बारे मे –

यह भी रेडियस गेज या फीलर गेज के समान कार्बन स्टील की पत्तियों का बना होता है, इन पत्तियों (Blades) की साइज को अलग अलग पिचों की थ्रेडों की Profile के अनुसार zig – zag काटा गया होता है।

प्रत्येक ब्लेड पर थ्रेड की पिच छपी हुई होती है, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।

उपयोग के समय ब्लेड की पूरी लम्बाई को प्रयोग में लाना चाहिए , इससे अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। गैज के ब्लैड का कोण थ्रेड के प्रकार पर निर्भर करता है, जैसे मीटरी श्रेड 60 ° तथा व्हिटवर्थ थ्रेड 55 ° का कोण रखती है।

प्रत्येक प्रकार की थ्रेडस के लिए अलग पिच गेज का सैट होता है, मीटरी सैट में 21 ब्लेड तथा ब्रिटिश सैट में 30 ब्लेड होते हैं।

screw-thread-micrometer-daigram
Screw (Thread) Pitch Gauge

How to use Thread Pitch Gauge – कैसे उपयोग करते है?

इस गेज को प्रयोग करने के लिए साइज़ के अनुसार लगी हुई पत्तियों को एक के बाद एक थ्रेड पर तब तक रखते हैं, जब तक कि उनमें से एक पत्ती थ्रेड के साथ पूरी तरीके से मिल न जाए। इसके बाद Blade पर छपे हुए साइज़ को पढ़ लिया जाता है।


सावधानियाँ – Screw Pitch Gauge In Hindi

  • उपयोग के समय ब्लेड की पूरी लम्बाई को प्रयोग में लाना चाहिए , इससे अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • ब्लेड बहुत पतले भी रहते हैं, अधिक बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • Blade को किसी सतह पर घिसने से बचाना चाहिए।
  • गैज का प्रयोग थ्रेड से चिपकाकर करना चाहिए।
  • Blade को जबरदस्ती नहीं बिठाना चाहिए।
  • कभी भी ब्लैड को मोड़ना नहीं चाहिए ।
  • Blade को Case के अंदर ही रखना चाहिए।
  • वैल्डिंग वाले स्थान पर खुला नहीं छोड़ना चाहिए।
  • एक दम गरम सतह पर नहीं परोग करना चाहिए।

Screw / Thread Pitch Gauge गैज के बारे मे कुछ जानकारी (FAQ)

किस मटीरीअल का बना होता है ?

Screw (Thread) Pitch Gauge हाई कार्बन स्टील का बना होता है।

यह गेज किन मापों में मिलता है ?

मीटरी सैट तथा ब्रिटिश सैट में उपलब्ध हैं।

कितने साइज में उपलब्ध है ?

यह बहुत से अलग अलग साइज़ मे उपलब्ध हैं, मीटरी सैट में 21 ब्लेड तथा ब्रिटिश सैट में 30 ब्लेड होते हैं।

इन्हे भी पढे :- Radius Gauge kya hai in hindi – कैसे उपयोग करे ?

Feeler Gauge kya hai in hindi – कैसे उपयोग करे ?


Leave a Comment

error: Content is protected !!