Feeler Gauge kya hai in hindi – कैसे उपयोग करे ?

What Is Feeler Gauge In hindi – Feeler गेज क्या है?

फीलर गेज (Feeler Gauge) के द्वारा आपस में फिट हुए दो पार्ट्स के मध्य बनी Slot की जाँच की जा सकती है। इसके लिए विभिन्न मोटाई की कार्बन स्टील की ग्राइण्ड की हुई पत्तियाँ (Blades) प्रयोग में लाई जाती हैं।

विभिन्न मोटाई के गेजों के सैट बनाकर एक होल्डर में रिवेट के द्वारा या स्क्रू के द्वारा फिट रहते हैं। प्रत्येक पत्ती पर एक साइड में उसकी मोटाई की माप लिखी रहती है। यह Feeler Gauge इंचों तथा मिमी दोनों मापों में उपलब्ध हैं। इन सैटों में विभिन्न रेंज की मापों की विभिन्न संख्याओं में पत्तियाँ रहती हैं।

feeler_gauge_image
Feller Gauge

How to use Feeler Gauge – कैसे उपयोग करते है?

गैप की माप लेने के लिए Feeler Gauge को गैप में डालकर देखा जाता है, यदि ब्लेड गैप में हल्का – सा बल देने पर जाता है तो इसी ब्लेड पर लिखी ब्लेड की मोटाई उस गैप की माप होती है।

गैप को मापने के लिए एक से अधिक ब्लेडों को एक साथ प्रयोग किया जा सकता है। यदि Gap गैज की ब्लैड मैच नहीं करती तो उससे बड़े या छोटे साइज़ की ब्लैड को बीच के गेप मे लगाकर देखा जाता है, ओर ऐसे ही सही Gap का पता लगा लिया जाता है।

सावधानियाँ

  • ब्लेड बहुत पतले भी रहते हैं, अधिक बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।
  • Blade को जबरदस्ती नहीं बिठाना चाहिए।
  • कभी भी ब्लैड को मोड़ना नहीं चाहिए ।
  • Blade को Case के अंदर ही रखना चाहिए।
  • वैल्डिंग वाले स्थान पर खुला नहीं छोड़ना चाहिए।
  • एक दम गरम सतह पर नहीं परोग करना चाहिए।

Radius गैज के बारे मे कुछ जानकारी (FAQ)

किस मटीरीअल का बना होता है ?

Feeller Gauge हाई कार्बन स्टील का बना होता है।

यह गेज किन मापों में मिलता है ?

यह mm ओर इंच दोनों मापों में मिलता है ?

कितने साइज में उपलब्ध है ?

यह बहुत से अलग अलग साइज़ मे उपलब्ध हैं ।

इन्हे भी पढे :-


Leave a Comment

error: Content is protected !!