Wire Gauge in hindi, इसे कैसे उपयोग करते है?

Wire Gauge In hindi – Wire Gauge गेज क्या है?

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, वायर गेज का प्रयोग तार (wire) की मोटाई जाँचने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा चादर (sheet) की मोटाई भी चैक की जा सकती है। आइए Wire Gauge In Hindi के बारे मे ओर अधिक जानते है :-

वायर गेज में एक गोल या आयताकार स्ट्रिप (strip) में परिधि पर लगातार झिर्रियाँ (slots) होती हैं। ये झिर्रियाँ भिन्न – भिन्न साइजों की होती हैं। इनके पीछे क्लीयरैन्स के लिए एक गोल छिद्र किया होता है, जैसा कि आगे दिए चित्र में दर्शाया गया है।

wire-gauge

झिर्रियों का साइज 0.25 मिमी से 5.0 मिमी तक मीटरी पद्धति में लगातार बढ़ते हुए क्रम में होता है। अमेरिकन स्टैण्डर्ड वायर गेज में एक गेज (0.2893 “) से 36 गेज (0.005 “) तक लगातार घटते क्रम में होता है।

यहाँ यह ध्यान देना चाहिए कि गेज साइज बढ़ने पर शीट या तार की वास्तविक मोटाई घटती है।

How to use Wire Gauge – कैसे उपयोग करते है?

किसी तार (wire) या चादर (sheet) की मोटाई मापने के लिए उसको सम्भावित झिरी (slot) में लगाकर जाँचा जाता है। जिस साइज में यह ठीक – ठीक बैठ जाता है, वही उस तार या चादर की मोटाई होती है।

सावधानियाँ

  • ब्लेड बहुत पतले भी रहते हैं, अधिक बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।
  • Blade को जबरदस्ती नहीं बिठाना चाहिए।
  • कभी भी ब्लैड को मोड़ना नहीं चाहिए ।
  • Blade को Case के अंदर ही रखना चाहिए।
  • वैल्डिंग वाले स्थान पर खुला नहीं छोड़ना चाहिए।
  • एक दम गरम सतह पर नहीं परोग करना चाहिए।

Wire Gauge के बारे मे कुछ जानकारी (FAQ)

  • Que -Material – किस मटीरीअल का बना होता है ?
  • Ans – Wire Gauge Stainless स्टील का बना होता है।
  • Que -यह गेज किन मापों में मिलता है ?
  • Ans – यह mm ओर इंच दोनों मापों में मिलता है ?
  • Que – कितने साइज में उपलब्ध है ?
  • Ans – यह बहुत से अलग अलग साइज़ मे उपलब्ध हैं ।

इन्हे भी पढे :- Type of Snap Gauge in hindi, कैसे उपयोग करे?

Radius Gauge kya hai in hindi – कैसे उपयोग करे ?

Feeler Gauge kya hai in hindi – कैसे उपयोग करे ?


1 thought on “Wire Gauge in hindi, इसे कैसे उपयोग करते है?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!