Type of Snap Gauge in hindi, कैसे उपयोग करे?

Mass Production (मास प्रोडक्शन) वाली कंपनियों में जब धड़ाधड़ शाफ़्ट या पार्ट्स बनते हैं, तो उन्हें जल्दी-जल्दी चेक करने के लिए Snap Gauge (स्नैप गेज) का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक ऐसा टूल है जो बिना रीडिंग बताये सिर्फ यह चेक करता है कि पार्ट पास (Pass) है या फेल (Fail)। इसे ‘GO / NO-GO’ गेज भी कहा जाता है।

“हज़ारो पार्ट्स बन रहे हैं, हर पार्ट को माइक्रोमीटर से चेक करेंगे तो शाम हो जाएगी। कोई तेज़ तरीका निकालो!”


Snap Gauge (स्नैप गेज) क्या है? (What is Snap Gauge in Hindi)

स्नैप गेज एक फिक्स्ड मापक यंत्र (Fixed Gauge) है, जिसका आकार अंग्रेजी के ‘C’ या ‘U’ अक्षर जैसा होता है। इसका इस्तेमाल किसी भी सिलिंड्रिकल पार्ट (जैसे शाफ़्ट) का बाहरी डायमीटर (Outer Diameter / OD) या किसी पार्ट की मोटाई (Thickness) व चौड़ाई (Width) नापने के लिए किया जाता है।

स्नैप गेज में दो साइड्स होती हैं:

  • GO (पास साइड): यह कस्टमर की अपर लिमिट (Upper Limit / Maximum Material Condition) के साइज का होता है।
  • NOT GO (फेल साइड): यह कस्टमर की लोअर लिमिट (Lower Limit / Minimum Material Condition) के साइज का होता है।

Snap Gauge के प्रकार (Types of Snap Gauge)

1. Solid Snap Gauge (सॉलिड स्नैप गेज)

double-ended-snap-gauges_engineerhindi
Solid Snap Gauge

इस गेज का जॉ (Jaw) बिलकुल फिक्स (Fixed) होता है। इसके एक सिरे पर GO और दूसरे सिरे पर NO-GO बना होता है। यह High Carbon Steel का बना होता है और इसके नापने वाले हिस्से (Anvils) को घिसने से बचाने के लिए कठोर (Hardened) किया जाता है। क्योंकि इसका साइज बदला नहीं जा सकता, इसलिए इसे ‘सॉलिड स्नैप गेज’ कहते हैं।

2. Adjustable Snap Gauge (एडजस्टेबिल स्नैप गेज)

adjustable-snap-gauge-engineerhindi
Adjustable Snap Gauge

मान लीजिये आपकी कंपनी हर महीने अलग-अलग साइज़ के पार्ट बनाती है। ऐसे में हर साइज़ के लिए नया सॉलिड गेज खरीदना बहुत महंगा पड़ेगा। Adjustable Snap Gauge में स्क्रू और मूवेबल एनविल (Movable Anvils) लगे होते हैं। आप स्लिप गेज (Slip Gauge) या Micrometer का इस्तेमाल करके इसके साइज़ को अपनी ज़रूरत (Tolerance) के हिसाब से सेट कर सकते हैं और फिर इसे लॉक (Lock) कर सकते हैं।


Snap Gauge का उपयोग कैसे करते हैं? (How to use)

इसे इस्तेमाल करना बहुत ही तेज़ और आसान है (यह स्किल नहीं मांगता):

  1. पार्ट (शाफ़्ट) को हाथ में पकड़ें।
  2. गेज की GO साइड को पार्ट के ऊपर फिसलने दें। नियम: शाफ़्ट GO सिरे के अंदर से आसानी से पास हो जानी चाहिए।
  3. अब गेज को पलटें और NOT GO साइड से चेक करें। नियम: शाफ़्ट NOT GO सिरे के अंदर बिल्कुल नहीं घुसनी चाहिए।
  4. अगर दोनों शर्तें पूरी होती हैं, तो इसका मतलब है कि आपका पार्ट Drawing Specification के अंदर बना है (O.K. part)।

स्नैप गेज इस्तेमाल करते समय सावधानियाँ (Precautions)

(चेतावनी: ये गेज बहुत महंगे और सटीक होते हैं, इनका ध्यान रखना ज़रूरी है)

  • ज़बरदस्ती (Force) न करें: शाफ़्ट को गेज के मुँह (Jaw) के अंदर ठोक कर या ताकत लगा कर न घुसाएं। इससे Accuracy (सटीकता) खराब हो जाती है।
  • गर्म पार्ट पर इस्तेमाल न करें: मशीन से तुरंत निकले गर्म पार्ट को गेज से चेक न करें, क्योंकि गर्मी से गेज फैल (Thermal Expansion) सकता है।
  • गिरने से बचाएं: अगर सॉलिड स्नैप गेज नीचे फर्श पर गिर जाए, तो उसका साइज हमेशा के लिए बिगड़ सकता है।
  • काम के बाद गेज के चेकिंग फेस (Anvils) को कॉटन से साफ़ करके तेल (Oil/Antirust) लगा कर उसके बॉक्स में ही रखें।

अन्य महत्वपूर्ण गेज से जुड़ी पोस्ट्स:


FAQ’s

Snap Gauge किस काम आता है?

स्नैप गेज का इस्तेमाल मास प्रोडक्शन में किसी भी सिलिंड्रिकल हिस्से (शाफ़्ट/रॉड) का बाहरी डायमीटर (Outer Diameter) या पार्ट्स की बाहरी मोटाई/चौड़ाई को बहुत तेज़ी से नापने के लिए किया जाता है। यह GO और NO-GO सिद्धांत पर काम करता है।

Snap Gauge किस मटेरियल (Material) का बना होता है?

इसे बनाने के लिए ‘High Carbon Steel (हाई कार्बन स्टील)’ या ‘Tool Steel’ का प्रयोग किया जाता है। इसके नापने वाले फेस (Anvils) को हार्ड (Hardened) और लैप (Lapped) किया जाता है, ताकि बार-बार पार्ट्स रगड़ने से वे जल्दी घिसें (Wear Out) नहीं।

क्या Snap Gauge से हम साइज (mm) नाप सकते हैं?

नहीं। स्नैप गेज एक ‘Fixed Limit Gauge’ है। यह आपको यह नहीं बताएगा कि पार्ट ‘10.02 mm’ का है। यह सिर्फ इतना बताएगा कि पार्ट आपकी लिमिट (Tolerance) के अंदर बना है (Pass) या लिमिट के बाहर है (Fail/Reject)।

सॉलिड और एडजस्टेबिल स्नैप गेज में क्या अंतर है?

सॉलिड स्नैप गेज (Solid Snap Gauge) का आकार फिक्स (Fixed) होता है, यानी एक गेज सिर्फ एक ही साइज़ की लिमिट को नाप सकता है। जबकि एडजस्टेबिल स्नैप गेज (Adjustable) में लगे स्क्रू की मदद से हम एक ही गेज को अलग-अलग डायमीटर के लिए सेट (Adjust) कर सकते हैं।

नमस्कार! मेरा नाम रजत है। मैं EngineerHindi.com का फाउंडर हूँ। मेरे पास मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, Quality Control (QC), Quality Assurance (QA) और Shop Floor Management में कई सालों का प्रैक्टिकल अनुभव है। मेरा लक्ष्य कठिन इंजीनियरिंग कॉन्सेप्ट्स और टूल्स (जैसे 7 QC Tools, 5S, OEE) को आसान 'हिंदी भाषा' में समझाना है, ताकि हर डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्टूडेंट इसे आसानी से सीखकर इंडस्ट्री में आगे बढ़ सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
×

🔥 Notes & Updates Free में!

Engineering नोट्स, PDF और जॉब अपडेट्स सीधा WhatsApp पर पाने के लिए अभी जुड़ें!

✅ Join Channel 👥 Join Group