Problem Solving kya hai in Hindi

आपकी factory में अचानक production line रुक गई है। Quality rejection rate 5% से बढ़कर 20% हो गई है। Machine हर घंटे breakdown कर रही है। Customer complaints आ रहे हैं। Raw material waste बढ़ रहा है।

क्या आपको यह सब सुना-सुना पहचाना सा लग रहा है?

मैंने खुद अपनी कंपनी मे देखा है, कि कैसे एक छोटी सी problem पूरी production line को रोक सकती है, और कैसे systematic problem solving से करोड़ों रुपये की बचत हो सकती है।

हर दिन manufacturing industry में नई-नई problems आती रहती हैं। लेकिन सवाल यह है – क्या हम सिर्फ temporary fixes लगा रहे हैं या permanent solutions निकाल रहे हैं? क्या problem वापस-वापस आ रही है या एक बार में ही permanently solve हो जाती है?

आज हम problem solving के बारे में विस्तार से जानेंगे। यह सिर्फ theory नहीं है – मैं आपको वही techniques बताऊंगा जो मैं हर दिन अपनी factory में देखि ओर सीखी है। हम कुछ Real examples के साथ, actual numbers के साथ, और practical approach के साथ इसको समझते है।

क्योंकि engineering में problem solving सिर्फ एक skill नहीं – यह एक superpower है। जो engineer problem solving सीख लेता है, उसका career growth exponential हो जाता है।

तो आइए शुरू करते हैं!


Problem Solving क्या है – Definition in Hindi

Basic Definition

Problem solving का सीधा मतलब है – किसी भी समस्या को systematically समझना, उसकी जड़ (root cause) तक पहुंचना, और फिर permanent solution निकालना।

लेकिन यह सिर्फ “problems को fix करना” नहीं है। यह एक structured process है जिसमें हम data collect करते हैं, analysis करते हैं, multiple solutions सोचते हैं, best solution select करते हैं, implement करते हैं, और फिर results को monitor करते हैं।

मैं अक्सर देखता हूं कि लोग problem आते ही तुरंत solution implement करने लग जाते हैं। “Machine रुक गई? Operator को बोलो restart कर दो।” “Rejection बढ़ रहे हैं? Quality check और tight कर दो।” यह troubleshooting है, problem solving नहीं।

Problem solving और troubleshooting में फर्क यह है:

  • Troubleshooting: जल्दी से problem को temporarily fix करना (जैसे fever की दवा लेना)
  • Problem Solving: Root cause ढूंढकर permanently solve करना (जैसे infection का इलाज करना)

Engineering और manufacturing context में, problem solving का मतलब है कि हम:

  • Symptoms को नहीं, root cause को fix करते हैं
  • Data और facts के आधार पर decision लेते हैं
  • Team के साथ मिलकर काम करते हैं
  • Solution को standardize करते हैं ताकि problem वापस न आए

Problem Solving क्यों जरूरी

Manufacturing में हर दिन problems आती हैं। इन्हें ignore नहीं कर सकते, क्योंकि ये सीधे impact करती हैं:

1. Quality Issues (गुणवत्ता की समस्याएं):

  • Defects और rejections
  • Customer complaints
  • Rework और scrap
  • Brand reputation का loss

2. Production Issues (उत्पादन की समस्याएं):

  • Machine downtime
  • Line stoppages
  • Delivery delays
  • Production targets miss होना

3. Cost Issues (लागत की समस्याएं):

  • Material waste
  • Energy consumption
  • Overtime costs
  • Rework expenses

4. Safety Issues (सुरक्षा की समस्याएं):

  • Worker accidents
  • Equipment damage
  • Fire hazards
  • Health issues

5. Employee Issues (कर्मचारी की समस्याएं):

  • Low morale
  • High attrition
  • Skill gaps
  • Communication problems

मेरे experience में, एक अच्छी problem solving approach से सिर्फ एक major problem solve करने से ₹10-20 लाख yearly savings हो सकती है। और सबसे बड़ी बात – एक बार properly solve की गई problem वापस नहीं आती।


Problem Solving Process – Step by Step

अब हम देखेंगे पूरी problem solving process को, step by step। यह 8-step process है जो manufacturing industry में globally accepted है।

Step 1: Problem को पहचानें (Identify the Problem)

सबसे पहला और सबसे जरूरी step है – problem को पहचानना।

कई बार हम problem के साथ इतने comfortable हो जाते हैं कि हमें लगने लगता है “यह तो normal है।” लेकिन अगर कुछ wrong है, तो वह problem है – चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो।

Problem कैसे पता चलती है?

  • Data में abnormality (rejection rate अचानक बढ़ी)
  • Customer complaint
  • Machine frequent breakdown
  • Production target miss
  • Cost overrun
  • Safety incidents

Symptoms vs Root Cause का फर्क समझें:

Symptom = जो दिखता है (Machine रुक रही है)
Root Cause = असली कारण (Coolant pump fail हो रहा है)

Data Collection जरूरी है:

Problem identify करने के बाद तुरंत data collect करना शुरू करें:

  • कब से problem है?
  • कितनी बार हो रहा है?
  • किस shift में ज्यादा है?
  • कौन से parts affected हैं?
  • Pattern क्या है?

Example:

हमारी factory में एक दिन मैंने notice किया कि rejection rate अचानक 2% से बढ़कर 8% हो गई। Initially मुझे लगा शायद bad batch of material आया होगा। लेकिन data collect करने पर पता चला:

  • Problem सिर्फ Line 2 पर था
  • सिर्फ Shift 2 में हो रहा था (2 PM – 10 PM)
  • पिछले 3 दिनों से शुरू हुआ था
  • Specific dimension में out-of-tolerance issue था

यह data बाद में root cause निकालने में बहुत helpful हुआ।


Step 2: Problem को Define करें (Define the Problem)

Problem identify करने के बाद, उसे clearly define करना बहुत जरूरी है। एक well-defined problem, half-solved problem है।

5W2H Approach Use करें:

यह एक powerful tool है problem को define करने के लिए:

What (क्या): क्या problem है? Specifically कौन सी issue है?

  • Example: “XYZ part का diameter dimension specification से बाहर है”

Where (कहाँ): Problem कहाँ हो रहा है?

  • Example: “Line 2, Station 5 पर”

When (कब): कब शुरू हुआ? किस time/shift में होता है?

  • Example: “3 दिन पहले शुरू हुआ, Shift 2 (2-10 PM) में”

Who (कौन): किसको affect कर रहा है? कौन involved है?

  • Example: “Operator A की shift में, Customer XYZ के parts में”

Why (क्यों): यह problem क्यों important है?

  • Example: “Customer rejection हो रहा है, ₹2 लाख/week का loss”

How (कैसे): Problem कैसे detect हुआ?

  • Example: “Final inspection में gauging के दौरान”

How Much (कितना): Impact कितना है? Frequency क्या है?

  • Example: “100 parts में से 8 reject (8%), daily 200 parts production”

Problem Statement कैसे लिखें:

एक अच्छी problem statement specific, measurable, और clear होनी चाहिए।

Bad Example: “Quality problem है”

Good Example: “XYZ part का bore diameter 20.00±0.05mm specification में 20.08mm आ रहा है (0.03mm over), Line 2 के CNC machine पर, Shift 2 में, पिछले 3 दिनों से, 8% rejection rate के साथ, जिससे daily ₹28,000 का loss हो रहा है।”

देखिए difference? Good problem statement में सारी details हैं – क्या, कहाँ, कब, कितना।


Step 3: Root Cause Analysis करें

यह सबसे critical step है। अगर आप root cause नहीं निकालेंगे, तो problem solve नहीं होगी – बस temporarily रुकेगी और फिर वापस आएगी।

Root Cause क्या है?

Root cause वह fundamental reason है जिसकी वजह से problem हो रही है। Symptoms को fix करने से problem temporarily रुकती है, लेकिन root cause fix करने से permanently solve हो जाती है।

Example:

  • Symptom: Machine oil leak कर रही है (तेल टपक रहा है)
  • Quick fix: रोज oil भर देते हैं
  • Root cause: Seal damaged है
  • Permanent solution: Seal replace करो

अब देखते हैं root cause निकालने के methods:

Method 1: 5 Why Analysis

यह सबसे simple और powerful technique है। आप बस 5 बार “क्यों?” पूछते रहो।

मेरे Real Experience से Example:

मैं automotive manufacturing में काम करता हूं। एक बार हमारी assembly line पर rejection rate 15% तक पहुंच गई। यह बहुत serious था क्योंकि daily ₹5 लाख का loss हो रहा था।

Initially हमने सोचा: Operator की galti है

लेकिन मैंने 5 Why analysis की:

1st Why: Defect क्यों हो रहे हैं?
Answer: Bolt properly tight नहीं है

2nd Why: Bolt tight क्यों नहीं है?
Answer: Torque wrench की setting wrong है

3rd Why: Setting wrong क्यों है?
Answer: कोई standard setting नहीं थी, हर operator अपने हिसाब से कर रहा था

4th Why: Standard क्यों नहीं था?
Answer: New process के लिए training नहीं दी गई थी

5th Why: Training क्यों नहीं दी गई?
Answer: New SOP (Standard Operating Procedure) document ही नहीं बना था

Root Cause मिल गया: SOP documentation और training system की कमी

Solution:

  • Proper SOP बनाया with exact torque settings
  • सभी operators को training दी
  • Torque wrench calibration schedule बनाया
  • Daily checklist लगाई

Result:

  • 2 हफ्ते में rejection 15% से 2% पर आ गई
  • Monthly savings: ₹8 लाख
  • Problem वापस नहीं आई (6 महीने बाद भी rejection 2% पर stable है)

यह है 5 Why की power! अगर हम सिर्फ operator को blame कर देते, तो problem कभी solve नहीं होती।

Method 2: Fishbone Diagram (Ishikawa Diagram)

Fishbone diagram एक visual tool है जो हमें systematically सभी possible causes explore करने में मदद करता है।

6M Approach:

हम problem के possible causes को 6 categories में देखते हैं:

  1. Man (आदमी): Operator skills, training, fatigue, motivation
  2. Machine (मशीन): Equipment condition, maintenance, calibration
  3. Material (सामग्री): Raw material quality, specifications, supplier
  4. Method (विधि): Process parameters, SOPs, work instructions
  5. Measurement (माप): Gauges, instruments, measurement error
  6. Mother Nature (Environment): Temperature, humidity, vibration, dust

कैसे बनाते हैं:

  1. Main problem को fish के “head” में लिखो
  2. 6M को main bones की तरह draw करो
  3. हर category में possible causes brainstorm करो
  4. Data से verify करो कि कौन सा actual cause है

Method 3: Pareto Analysis (80/20 Rule)

Pareto principle कहता है: 80% problems, 20% causes से आती हैं।

इसका मतलब – अगर आप top 2-3 causes fix कर लो, तो majority problem solve हो जाएगी।

कैसे करते हैं:

  1. सभी defect types का data collect करो
  2. Frequency के हिसाब से arrange करो (highest to lowest)
  3. Pareto chart बनाओ
  4. Top 20% causes पर focus करो जो 80% problems दे रहे हैं

Step 4: Solutions Generate करें (Brainstorming)

Root cause मिल गया? Perfect! अब solutions सोचने का time है।

Important: एक ही solution पर अटक मत जाओ। Multiple solutions generate करो, फिर best select करो।

Brainstorming Rules:

  1. No criticism during brainstorming
    कोई भी idea को तुरंत reject मत करो। पहले सब ideas collect करो।
  2. Quantity over quality (initially)
    ज्यादा से ज्यादा ideas निकालो। Filtering बाद में करेंगे।
  3. Crazy ideas welcome
    कभी-कभी “पागल” ideas ही best solutions बन जाते हैं।
  4. Build on others’ ideas
    किसी और के idea को improve करो, add करो।

Tools for Idea Generation:

1. Team Brainstorming

Team के साथ बैठो – operators, technicians, engineers, supervisors सबको involve करो।

मेरा experience: जब मैं अकेले solution सोचता हूं vs जब team के साथ brainstorm करता हूं – team brainstorming में 3-4 गुना better ideas आते हैं। क्योंकि:

  • Operators को ground reality पता है
  • Technicians को machine की inside knowledge है
  • Engineers को technical aspects पता हैं
  • Supervisors को practical constraints पता हैं

2. Benchmarking

देखो कि दूसरी companies या दूसरी industries में similar problem कैसे solve की गई है।

3. Expert Consultation

किसी specialist से पूछो – vendor, consultant, या experienced colleague।


Step 5: Best Solution Select करें

अब हमारे पास multiple solutions हैं। लेकिन सब implement नहीं कर सकते – budget limited है, time limited है, resources limited हैं। तो best solution कैसे select करें?

Selection Criteria:

हर solution को इन parameters पर evaluate करो:

1. Cost (लागत)

  • कितना खर्च आएगा?
  • One-time investment vs recurring cost?
  • ROI (Return on Investment) कितने time में मिलेगा?

2. Time (समय)

  • Implementation में कितना समय लगेगा?
  • Results कब से दिखने लगेंगे?

3. Effectiveness (प्रभावशीलता)

  • यह solution कितना effective होगा?
  • Problem 100% solve होगी या partially?

4. Feasibility (व्यवहार्यता)

  • Practically possible है?
  • Resources available हैं?

5. Risk (जोखिम)

  • क्या risks हैं?
  • Side effects क्या हो सकते हैं?

Decision Matrix बनाएं:

यह एक simple table है जो decision लेने में help करती है। हर criterion को score दो (1-10) और total निकालो।


Step 6: Implementation (Execute करें)

Solution select हो गया? Great! अब actual implementation का time है। यहां planning बहुत जरूरी है।

Action Plan बनाएं:

एक detailed action plan बनाओ जिसमें clear हो:

  • What (क्या): Exactly क्या करना है, step by step
  • Who (कौन): कौन responsible है
  • When (कब): कब तक complete होना चाहिए
  • How (कैसे): कैसे implement करेंगे
  • Resources: क्या चाहिए (budget, manpower, equipment)

Pilot Testing (बहुत जरूरी!):

Direct full-scale implementation मत करो। पहले small scale पर test करो।

कुछ Real Example:

हमें एक new fixture design implement करना था सभी 10 machines पर। Cost था ₹5 लाख (₹50,000 × 10 machines).

मैंने क्या किया:

  • पहले सिर्फ 1 machine पर implement किया (₹50,000)
  • 2 हफ्ते तक monitor किया
  • 3-4 minor modifications की जरूरत पड़ी
  • Final design confirm होने के बाद बाकी 9 machines पर implement किया

अगर pilot नहीं करते:

  • सभी 10 machines पर गलत design लग जाता
  • Modifications में ₹2-3 लाख extra खर्च होता

Pilot testing ने बचाया: ₹2 लाख + 1 महीने का time


Step 7: Results Monitor करें

Solution implement हो गया। अब सबसे जरूरी काम – monitor करना कि problem actually solve हुई या नहीं।

यह step बहुत लोग skip कर देते हैं – बड़ी गलती करते है !

क्या Monitor करें:

Before vs After Data

Implementation से पहले और बाद का data compare करो। Numbers में बात करो।

Example:

Before:

  • Rejection rate: 8.5%
  • Daily defects: 170 pieces
  • Monthly loss: ₹3.2 लाख

After (2 weeks):

  • Rejection rate: 2.1%
  • Daily defects: 42 pieces
  • Monthly loss: ₹0.8 लाख

Impact: 75% improvement! ✓

Long-term Tracking

सिर्फ 1-2 हफ्ते monitor करके मत रुक जाओ। Minimum 3 months तक track करो।


Step 8: Standardize करें

Last और बहुत important step – Standardization.

Solution काम कर गया? Perfect! अब इसे standard practice बना दो ताकि:

  • Problem वापस ना आए
  • सभी shifts/lines में same way से follow हो
  • नए लोगों को भी पता चले

कैसे Standardize करें:

1. Document करें (SOP बनाएं)

एक clear Standard Operating Procedure (SOP) बनाओ जिसमें हो:

  • Step by step process
  • Photos/diagrams
  • Critical parameters
  • Do’s and Don’ts

2. Train करें सभी को

सिर्फ document बना देने से काम नहीं होगा। Training देनी पड़ेगी:

  • All shift operators को train करो
  • Hands-on practice करवाओ
  • Assessment लो

3. Visual Management

Visual aids लगाओ जो remind करते रहें:

  • One-point lessons machine पर लगाओ
  • Color coding करो
  • Mistake-proofing करो

Problem Solving Tools & Techniques

अब तक हमने 8-step process देखी। लेकिन industry में कई ready-made frameworks भी हैं। आइए देखते हैं top 5:

1. PDCA Cycle (Plan-Do-Check-Act)

PDCA सबसे simple और powerful continuous improvement tool है।

4 Steps:

Plan (योजना): Problem identify करो, root cause निकालो, solution plan बनाओ

Do (करो): Small scale पर implement करो (pilot)

Check (जांचो): Results analyze करो, target vs actual compare करो

Act (कार्रवाई): Successful तो full-scale implement करो, standardize करो

कब Use करें:

  • Continuous improvement के लिए
  • Small to medium complexity problems

2. 8D Problem Solving

8D (Eight Disciplines) एक structured team-based approach है। Automotive industry में बहुत popular है।

8 Steps:

D1 – Team बनाओ
D2 – Problem Define करो
D3 – Containment Action (temporary fix)
D4 – Root Cause Analysis
D5 – Permanent Corrective Action
D6 – Implement & Validate
D7 – Prevent Recurrence
D8 – Recognize Team

कब Use करें:

  • Customer complaints
  • Critical quality issues

3. A3 Problem Solving

A3 एक one-page problem solving format है। Toyota ने develop किया था।

कब Use करें:

  • जब concise communication चाहिए
  • Management presentations

4. Six Sigma DMAIC

DMAIC एक data-driven approach है complex problems के लिए।

5 Phases:

Define → Measure → Analyze → Improve → Control

कब Use करें:

  • Complex problems जिनमें heavy data analysis चाहिए

5. Kaizen Approach

Kaizen मतलब “continuous improvement”.

Philosophy:

  • Small, daily improvements
  • Everyone’s participation
  • Eliminate waste
  • Low cost/no cost improvements

Problem Solving में Common Mistakes

Mistake 1: Root Cause नहीं ढूंढना

सिर्फ symptoms fix करते हैं, root cause तक नहीं जाते। Problem वापस आती है।

Solution: हमेशा 5 Why करो। Root cause तक पहुंचो।


Mistake 2: Data के बिना काम करना

Gut feeling या assumptions पर decisions।

Solution: Data collect करो, measure करो, analyze करो। फिर decision लो।


Mistake 3: Team को Involve नहीं करना

अकेले सब करने की कोशिश। Ground reality miss हो जाती है।

Solution: Operators, technicians, supervisors सबको involve करो।


FAQs – Frequently Asked Questions

Problem solving क्या है सरल शब्दों में?

Problem solving मतलब किसी भी समस्या को systematically समझना और उसका permanent solution निकालना। यह सिर्फ quick fix नहीं है, बल्कि root cause को ढूंढकर पक्का हल करना है।

Problem solving के main steps क्या हैं?

8 main steps हैं: 1) Identify 2) Define 3) Analyze 4) Generate solutions 5) Select best 6) Implement 7) Monitor 8) Standardize

Root cause analysis क्यों जरूरी है?

क्योंकि अगर आप सिर्फ symptom fix करेंगे तो problem वापस आएगी। Root cause fix करने से problem permanently solve होती है।

Problem solving में कितना समय लगता है?

Simple problems: 1-2 दिन। Complex problems: 2-4 हफ्ते। लेकिन proper process से time waste नहीं होता।

Manufacturing में कौन से tools सबसे useful हैं?

5 Why Analysis, Fishbone Diagram, Pareto Chart, PDCA Cycle, और 8D Problem Solving सबसे common हैं।

Problem solving skills कैसे सीखें?

Daily practice से। छोटी problems से शुरू करो। Tools सीखो। Real projects में apply करो।

Leave a Comment