Why Why Analysis क्या है ? हिन्दी मे समझे उदाहरण सहित

आज हम जानेंगे 5 Why Analysis (5 व्हाई एनालिसिस) के बारे में, जिसे Why Why Analysis भी कहा जाता है। किसी भी इंडस्ट्री या बिज़नेस में जब कोई प्रॉब्लम आती है, तो उसका असली कारण ढूँढने के लिए यह सबसे ताकतवर Problem Solving Tool माना जाता है।

Quality Control और Lean Manufacturing में इसका उपयोग करके आप किसी भी समस्या की जड़ (Root Cause) तक बहुत आसानी से पहुँच सकते हैं।


What is 5 Why Analysis in Hindi? (5 व्हाई क्या है?)

सबसे पहले जान लेते हैं कि 5 Why Analysis क्या है। यह उत्पादन (Production) सिस्टम का एक ऐसा मेथड है, जिसका उपयोग किसी भी समस्या के स्थायी समाधान (Permanent Solution) तक पहुँचने या समस्या की मूल जड़ (Root Cause) का पता लगाने के लिए किया जाता है।

इसे अक्सर Why Why Analysis के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए अगर इंटरव्यू में कोई 5 Why Analysis बोलता है या Why Why Analysis बोलता है, तो आपको कंफ्यूज नहीं होना है, क्योंकि दोनों का मतलब बिल्कुल एक ही है। यह Root Cause Analysis (RCA) का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Flowchart showing the 5 Why Analysis process
This flowchart visually explains the steps of the 5 Why Analysis, starting with the problem and ending at the root cause.

इसे भी पढ़ें – 7QC Tool क्या है? (पूरी जानकारी)


The Basis of 5 Why Analysis (यह कैसे काम करता है?)

इस तकनीक का मुख्य आधार यह है कि अगर हम किसी समस्या (Problem) को लेकर लगातार पांच बार “क्यों” (Why) पूछते हैं, तो हम उस समस्या की असली जड़ तक पहुँच सकते हैं।

सवाल पूछने का सही तरीका यह है कि “जो पहले सवाल का जवाब था, वही आपका अगला सवाल बन जाना चाहिए।”


Real Examples of 5 Why Analysis (कुछ बेहतरीन उदाहरण)

उदाहरण 1: गाड़ी अचानक बंद हो गई (कार ब्रेकडाउन)

समस्या (Problem): मेरी गाड़ी बीच रास्ते में अचानक बंद हो गई।

5 Why Analysis example of a car breakdown.
5 Why Analysis example of a car breakdown.
  1. Why did the car stop? (गाड़ी क्यों बंद हो गई?)
    Answer: क्योंकि इंजन बहुत ज्यादा गर्म (Overheat) हो गया था।
  2. Why did the engine overheat? (इंजन क्यों गर्म हो गया?)
    Answer: क्योंकि गाड़ी का कूलेंट (Coolant) खत्म हो गया था।
  3. Why was the coolant finished? (कूलेंट क्यों खत्म हो गया?)
    Answer: क्योंकि इसे समय पर रिफिल (Refill) नहीं किया गया।
  4. Why was it not refilled on time? (इसे समय पर रिफिल क्यों नहीं किया गया?)
    Answer: क्योंकि इसके लिए कोई सर्विस रिमाइंडर (Reminder) सेट नहीं था।
  5. Why was there no reminder? (रिमाइंडर क्यों नहीं था?)
    Answer: क्योंकि गाड़ी के Preventive Maintenance (रखरखाव) की प्रक्रिया को सही से फॉलो नहीं किया गया था।

Root Cause (मूल कारण):- सर्विसिंग और रखरखाव की प्रक्रिया का व्यवस्थित न होना।

Action / समाधान:- भविष्य के लिए कूलेंट चेक और सर्विसिंग का नियमित रिमाइंडर सेट करें।


उदाहरण 2: मशीन बेल्ट का बार-बार टूटना (औद्योगिक उदाहरण)

मान लीजिए एक प्रोडक्शन लाइन पर VMC मशीन का बेल्ट बार-बार टूट रहा है, जिससे मशीन का OEE (Overall Equipment Effectiveness) गिर जाता है।

  1. लागत या प्रोडक्शन क्यों रुका?
    Answer: क्योंकि मशीन का बेल्ट टूट गया।
  2. बेल्ट क्यों टूट गया?
    Answer: क्योंकि बेल्ट पर बहुत ज़्यादा खिंचाव (Tension) आ रहा था।
  3. खिंचाव क्यों आ रहा था?
    Answer: क्योंकि पुली (Pulley) का अलाइनमेंट (Alignment) ख़राब था।
  4. पुली का अलाइनमेंट ख़राब क्यों था?
    Answer: क्योंकि मोटर हिल रही थी और नट बोल्ट ढीले थे।
  5. नट बोल्ट ढीले क्यों थे?
    Answer: क्योंकि वाइब्रेशन (Vibration) को रोकने वाला रबर पैड (Mounting Pad) घिस कर ख़राब हो गया था।

Root Cause: वाइब्रेशन पैड का ख़राब होना। (अगर इंजीनियर सिर्फ नया बेल्ट लगाकर चला जाता, तो बेल्ट दोबारा टूटता, क्योंकि असली समस्या तो वाइब्रेशन पैड की थी!)

इसे भी पढ़ें – 5S प्रणाली क्या है? (5S System)


Steps to Implement 5 Why Analysis (लागू करने का तरीका)

1. Build a Team (एक टीम बनाएं)

सबसे पहले, आपको एक Cross-Functional Team (CFT) टीम बनानी होगी। इस टीम में मशीन ऑपरेटर से लेकर क्वालिटी इंजीनियर तक अलग-अलग लोग शामिल होने चाहिए।

2. Define the Problem (समस्या को परिभाषित करें)

समस्या क्या है, उसे बिलकुल स्पष्ट रूप से लिखें। अगर समस्या ठीक से समझ नहीं आएगी, तो आप कभी रूट कॉज (Root Cause) नहीं निकाल पाएंगे। इसके लिए Brainstorming का इस्तेमाल करें।

3. Ask ‘Why’ Continuously (लगातार “क्यों” पूछें)

समस्या के बारे में पहला सवाल पूछें और हर जवाब के आधार पर अगला सवाल पूछते जाएं। इसे तब तक जारी रखें, जब तक आप पूरी तरह संतुष्ट न हो जाएं कि असली बीमारी (Root Cause) पकड़ में आ गई है।

अगर 5 सवालों में जवाब नहीं मिलता, तो छठा (6th) या सातवां (7th) सवाल भी पूछा जा सकता है। लेकिन आमतौर पर 3 से 4 सवालों में ही समाधान मिल जाता है।


Challenges in 5 Why Analysis (क्यों-क्यों विश्लेषण में बाधाएं)

  • सतही जवाब (Superficial Answers): कई बार उत्तर सिर्फ ऊपर-ऊपर के होते हैं। Solution: टीम को डेटा और फैक्ट्स (Check Sheet) के आधार पर जवाब देने के लिए कहें।
  • बायस्ड राय (Biased Responses): कोई ऑपरेटर अपनी गलती छुपाने के लिए गलत वजह बता सकता है।
  • विषय से भटकना (Losing Focus): कभी-कभी समस्या से हटकर लोग ऑफिस पॉलिटिक्स पर बात करने लगते हैं। टीम का ध्यान सिर्फ ‘Problem’ पर रखें।

अगर प्रॉब्लम बहुत बड़ी या जटिल है, तो 5-Why की जगह Fishbone Diagram (फिशबोन/इशिकावा डायग्राम) या 8D Report का इस्तेमाल करना चाहिए।

Inspirational banner promoting problem-solving with 5 Why Analysis.
Motivational banner encouraging the use of 5 Why Analysis to solve problems at their root.

निष्कर्ष (Conclusion): 5 Why Analysis किसी भी क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर और सुपरवाइज़र का सबसे बड़ा हथियार है। अगर आप समस्या को जड़ से ख़त्म (Eliminate) कर देंगे, तो Muda (मुदा या Waste) अपने आप घट जाएगा!

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और सहकर्मियों तक अवश्य पहुँचाएं! आपकी राय नीचे कमैंट्स में ज़रूर बताएं!

FAQ’s For 5 Why Analysis

5 Why Analysis क्या है?

5 Why Analysis एक problem solving technique है, जिसमें बार-बार u0022क्योंu0022 पूछकर किसी समस्या की जड़ (Root Cause) का पता लगाया जाता है।

इसे 5 Why क्यों कहा जाता है?

इसका नाम इसलिए 5 Why रखा गया है क्योंकि आमतौर पर समस्या की जड़ तक पहुँचने के लिए लगभग पाँच u0022क्योंu0022 पूछने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, कभी-कभी कम या अधिक सवाल भी हो सकते हैं।

क्या 5 Why Analysis को दैनिक जीवन में उपयोग किया जा सकता है?

हाँ, इसे व्यक्तिगत समस्याओं, घरेलू मुद्दों या कठिन चुनौतियों में लागू किया जा सकता है।

क्या 5 Why Analysis के लिए टीम का होना जरूरी है?

हालांकि इसे अकेले भी किया जा सकता है, लेकिन टीम होने से अलग-अलग नजरिया मिलते हैं, जिससे यह प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है।

5 Why Analysis अन्य problem solving tools से कैसे अलग है?

Fishbone Diagram जैसे tools से अलग, 5 Why Analysis सरल है और केवल लगातार प्रश्न पूछने पर आधारित है।

कौन-कौन से उद्योग 5 Why Analysis से सबसे अधिक लाभान्वित होते हैं?

निर्माण, स्वास्थ्य सेवा, आईटी, शिक्षा, और कई अन्य क्षेत्रों में इस विधि का उपयोग समस्याओं के समाधान और सुधार के लिए किया जाता है।

नमस्कार! मेरा नाम रजत है। मैं EngineerHindi.com का फाउंडर हूँ। मेरे पास मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, Quality Control (QC), Quality Assurance (QA) और Shop Floor Management में कई सालों का प्रैक्टिकल अनुभव है। मेरा लक्ष्य कठिन इंजीनियरिंग कॉन्सेप्ट्स और टूल्स (जैसे 7 QC Tools, 5S, OEE) को आसान 'हिंदी भाषा' में समझाना है, ताकि हर डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्टूडेंट इसे आसानी से सीखकर इंडस्ट्री में आगे बढ़ सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
×

🔥 Notes & Updates Free में!

Engineering नोट्स, PDF और जॉब अपडेट्स सीधा WhatsApp पर पाने के लिए अभी जुड़ें!

✅ Join Channel 👥 Join Group