Least Count क्या है? | Formula, Types और Instruments की जानकारी

Common Measuring Instruments का Least Count — एक नज़र में

Instrument NameLeast Count (mm)Remarks
Vernier Caliper0.02 mm25 divisions वाला
Vernier Caliper0.1 mm10 divisions वाला
Micrometer (Screw Gauge)0.01 mmStandard
Micrometer (Digital)0.001 mmDigital type
Ruler / Scale1 mmSimple मापने वाला
Dial Gauge0.01 mmIndicator type
Least Count जितना कम → Instrument उतना ज्यादा Accurate → Reading उतनी ज्यादा Precise

पहले एक सिचुएशन इमेजिन (Imagine) करो…
फिजिक्स लैब में टीचर ने कहा — “इस लोहे की रॉड की लम्बाई मापो।”
तुमने रूलर (रबर वाला स्केल) उठाया। देखा — रॉड 15 mm और 16 mm के बीच में है। लेकिन Exactly कितना? 15.3? 15.6? रूलर से यह पक्का नहीं बता सकते — क्योंकि रूलर की सबसे छोटी रीडिंग (Smallest reading) 1 mm है।

फिर टीचर ने तुम्हें Vernier Caliper दिया। अब क्लियरली दिखा — यह 15.64 mm है!
यही फर्क है। और इसी फर्क का नाम है — Least Count.


Least Count क्या होता है? (What is Least Count in Hindi)

Least Count (लीस्ट काउंट) वह सबसे छोटी वैल्यू है जो कोई भी मापने वाला यंत्र (Measuring Instrument) बिलकुल सटीकता (Accurately) से माप सकता है। इससे छोटी कोई भी वैल्यू उस ‘इन्सट्रूमेंट’ से नहीं पढ़ी जा सकती।

Simple Formula: Least Count = Instrument की Minimum Reading Capacity.
जितना छोटा Least Count होगा, वह Instrument उतना ही ज्यादा Accurate होगा।

  • नार्मल स्केल (Ruler) का least count 1 mm है — यानी 1 mm से छोटा फर्क रूलर से नहीं दिखेगा।
  • Vernier Caliper का least count 0.02 mm है — यानी 0.02 mm तक का छोटा क्रैक भी बता देगा।
  • Micrometer का least count 0.01 mm है — सबसे ज्यादा एक्यूरेट!

इसे जानना क्यों ज़रूरी है?

इंजीनियरिंग में Measurement (मापन) बहुत क्रिटिकल होती है। एक इंजन शाफ़्ट का डायमीटर अगर सिर्फ 0.05 mm भी ज्यादा हो — तो वह बेअरिंग में फिट नहीं होगी। अगर आपको ऐसी शाफ़्ट मापनी है और आप वहां 1 mm least count वाला स्केल इस्तेमाल करोगे तो सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी।


विभिन्न Instruments का Least Count Formula

1. Vernier Caliper का Least Count

Vernier Caliper में दो स्केल होती हैं — Main Scale और Vernier Scale।

Formula: Least Count = 1 MSD − 1 VSD
जहाँ:
MSD = Main Scale Division (main scale की 1 लाइन की वैल्यू)
VSD = Vernier Scale Division (vernier scale की 1 लाइन की वैल्यू)

दूसरा आसान फार्मूला (Most Used):
Least Count = Smallest Main Scale Division ÷ Total Vernier Scale Divisions

  • Example 1 (10 Division वाला): Main Scale की सबसे छोटी लाइन = 1 mm, Vernier Scale में total divisions = 10.
    Least Count = 1 mm ÷ 10 = 0.1 mm
  • Example 2 (25 Division वाला): ये मैन्युफैक्चरिंग में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
    Least Count = 0.02 mm. (इसे सीधा याद रखिये)।
  • Example 3 (50 Division वाला): 1 mm ÷ 50 = 0.02 mm

2. Micrometer (Screw Gauge) का Least Count

Micrometer में एक स्क्रू (Screw) होता है। जब स्क्रू राउंड घूमता है तो स्पिंडल एक Pitch जितना आगे बढ़ता है।

Formula: Least Count = Pitch ÷ Total Circular Scale Divisions

Example (Standard Micrometer):
Pitch = 0.5 mm (एक चक्कर = 0.5 mm खिसकना)
Circular scale की लाइनें = 50
Least Count = 0.5 ÷ 50 = 0.01 mm

3. Dial Gauge का Least Count

Formula: Total Travel of Plunger ÷ Total Divisions on Dial
Example: Plunger का सफर = 1 mm, राउंड डायल की कुल लाइनें = 100.
Least Count = 1 ÷ 100 = 0.01 mm


Zero Error क्या होती है? (पक्का एग्जाम सवाल)

जब आप इंस्ट्रूमेंट के जबड़ों (Jaws) को बंद करते हैं (यानी कुछ भी नहीं नाप रहे), तो मीटर की सुई या रीडिंग बिल्कुल Zero ‘0’ होनी चाहिए। अगर वह Zero नहीं है — तो मशीन में Zero Error है!

  • Positive Zero Error: जब मशीन बंद रहने पर भी सुई 0 से आगे भाग रही हो (जैसे 0.02mm)। इसे फाइनल रीडिंग से घटाया (Minus) जाता है।
  • Negative Zero Error: जब मशीन बंद होने पर सुई 0 से भी पीछे हो। इसे फाइनल रीडिंग में जोड़ा (Plus) जाता है।

Least Count और Precision में फर्क

अक्सर इंटरव्यू में यह पूछा जाता है:

  • Least Count: यह टूल की सबसे छोटी वैल्यू है। यह मशीन की प्रॉपर्टी (Quality) है।
  • Precision: अगर एक ऑपरेटर बार-बार नापता है, और उसका रेज़ल्ट हर बार ‘समान’ (Close) आता है, तो इसे Precision कहते हैं। यह ऑपरेटर और प्रोसेस की प्रॉपर्टी है।
  • Accuracy: आपकी वैल्यू ओरिजिनल (True) वैल्यू के कितना करीब है, यह एक्यूरेसी है।

इन क्वालिटी आर्टिकल्स को भी पढ़िए:


Least Count और Resolution में क्या फर्क है?

कोई खास फर्क नहीं है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स जैसे फोन या कंप्यूटर से चलने वाले डिजिटल मेजरमेंट में ‘least count’ की जगह ‘resolution (रेजोल्यूशन)’ शब्द इस्तेमाल होता है।

Vernier Caliper में ‘0’ (जीरो) लाइन क्यों इतनी महत्वपूर्ण है?

क्योकि Main scale की रीडिंग हमेशा वर्नियर स्केल के ज़ीरो (0) लाइन की पोजीशन से ही ली जाती है। यही हमारा रेफरेंस पॉइंट (Reference point) है और Zero Error भी यहीं से कैलकुलेट होती है।

क्या Least Count हमेशा कम से कम (Lowest) ही अच्छा होता है?

ज़रूरी नहीं है! ज्यादा एक्यूरेट (High Precision) मशीनें बहुत महंगी और नाज़ुक होती हैं। अगर आपको एक घर की नीव नापनी है जहाँ 5mm कम ज़्यादा होने से कुछ नहीं बिगड़ता, तो वहां 0.001mm वाली लाखों की टूल (Overkill) इस्तेमाल करना बेवकूफी होगी। अपनी जरूरत के अनुसार मशीन चुनें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!