Just In Time (JIT) Production क्या है? | Toyota Case Study & 7 Wastes (हिंदी में)

“क्या आपकी फैक्ट्री (Factory) में रॉ-मटेरियल (Raw material) का पहाड़ लगा रहता है? माल गोदाम (Warehouse) में महीनों पड़ा सड़ता रहता है? हर जगह सिर्फ क्लटर (Clutter) और कन्फ्यूज़न है?”

अगर हाँ — तो आपकी फैक्ट्री को Just In Time (JIT) की सख्त ज़रूरत है!


पहले एक कहानी सुनिए — पिज़्ज़ा (Pizza) वाले से सीखो JIT

मान लीजिए आप एक पिज़्ज़ा शॉप चलाते हैं।

पुरानी सोच (Traditional Manufacturing):
आपने सोचा — “रोज़ 50 पिज़्ज़ा की डिमांड आती है, तो क्यों न सुबह ही 50 पिज़्ज़ा बेक कर के रख लें।” आपने बना लिए। लेकिन आज सिर्फ 30 कस्टमर्स आए। 20 पिज़्ज़ा बचे — और डस्टबिन में चले गए (Waste)। कल फिर आपने 50 बनाए… यही फेल साइकिल चलती रही।

नयी सोच (JIT सोच):
जब कस्टमर आर्डर (Order) करे — ठीक उसी समय (Just in time) पिज़्ज़ा बनाओ! माल एकदम ताज़ा (Fresh), क्वांटिटी बिल्कुल सटीक (Exact quantity), और जीरो वेस्ट (Zero waste)।

यही है JIT का असली कॉन्सेप्ट!


Just In Time (JIT) आखिर है क्या?

Just In Time एक Production Philosophy (उत्पादन की विचारधारा) है जिसमें एक कड़क नियम है:

“सही चीज़, सही मात्रा में, सही समय पर, और सही जगह पर बननी चाहिए”
न एक सेकंड पहले, न एक पार्ट ज़्यादा।

JIT का मतलब है — ज़रूरत पड़ने पर ही माल, पार्ट्स, या प्रोडक्ट्स बनाओ या मंगवाओ। न ज़्यादा स्टॉक रखो, न एडवांस में माल बनाकर डंप करो।

JIT कहाँ से आया? (इतिहास)

JIT की शुरुआत 1950-1970 के दशक में जापान (Japan) में हुई थी। Toyota Motor Company के लेजेंडरी इंजीनियर Taiichi Ohno ने इसे विकसित किया और इसे ‘Toyota Production System (TPS)’ की जान बना दिया।
आज दुनिया की हर बड़ी कंपनी — Apple, Dell, McDonald’s हो या Zara — किसी न किसी रूप में JIT का इस्तेमाल करती है।


JIT में 7 प्रकार की बर्बादियां (7 Wastes / Mudas)

ताइची ओहनो (Taiichi Ohno) ने मैन्युफैक्चरिंग में 7 प्रकार की वेस्ट (Waste) खोजीं — जिन्हें जापानी में “Muda (मुदा)” कहते हैं। इन्हें याद रखने का एक बेस्ट शार्ट-कट है: “TIM WOOD”

अक्षर (Letter)Waste (बर्बादी)मतलब (Meaning)
TTransportationअनावश्यक रूप से माल को एक मशीन से दूसरी दूर मशीन तक ले जाना।
IInventoryज़रूरत से बहुत ज़्यादा स्टॉक गोडाउन में भर कर रखना।
MMotionऑपरेटर का टूल ढूंढने के लिए बार-बार इधर-उधर घूमना।
WWaitingमशीन का खाली खड़ा रहना या ऑपरेटर का माल के लिए इंतज़ार करना।
OOver-productionआर्डर आने से पहले ही अंधाधुंध माल (Production) बनाते जाना।
OOver-processingकस्टमर को जो नहीं चाहिए, वह एक्स्ट्रा फीचर या फिनिशिंग देना।
DDefectsखराब माल बनाना, रिवर्क (Rework) या रिजेक्शन (Scrap)।

JIT कैसे काम करता है? (Push System vs Pull System)

यह बात इंटरव्यू के लिए बहुत ज़रूरी है!

  • Push System (पुरानी सोच): “हम मशीन चलाकर माल बनाते रहेंगे, आगे वाला स्टेशन लेगा तो लेगा वरना माल पड़ा रहेगा।” Overproduction की बाढ़ आ जाती है।
  • Pull System (JIT की सोच): कस्टमर का आर्डर आया → आर्डर ने पैकिंग स्टेशन को *खींचा (Pull)* → पैकिंग ने असेंबली मशीन से माल *माँगा* → असेंबली ने मशीनिंग से *माँगा* → मशीनिंग ने सप्लायर से *माँगा*! यानी पूरी चेन ‘डिमांड’ पर टिक गयी!

Toyota Case Study — कारखाने को सुपरमार्केट बना दिया!

1950 का दशक। जापान विश्व युद्ध 2 के बाद तबाह हो चुका था। Toyota के पास पैसा और जगह दोनों कम थे। ताइची ओहनो (Taiichi Ohno) ने अमेरिका के एक Supermarket को देखा और उन्हें एक गजब का आईडिया (Idea) आया!

सुपरमार्केट में क्या होता है?
शेल्फ पर सिर्फ उतना ही सामान रखा होता है जितना कस्टमर ख़रीदेगा। जब शेल्फ खाली होती है, तभी उसे वापस भरा (Restock) जाता है।
“फैक्ट्री को भी सुपरमार्केट की तरह चलाओ!” — और इसी लाइन से JIT का जन्म हुआ।

टोयोटा ने JIT लगाने के बाद गजब कर दिया:
✅ इन्वेंटरी (Inventory) 90% तक कम हो गई!
✅ रिजेक्शन रेट्स दुनिया में सबसे कम हो गए।
✅ कार बनने का समय जो हफ़्तों में था, वो कुछ ‘घंटों (Hours)’ में आ गया।
✅ आज Toyota दुनिया की सबसे मुनाफे वाली (Profitable) कार कंपनी है।


अन्य हेल्पफुल पोस्ट्स जो आपको पढ़नी चाहिए:


FAQ’s

JIT का Full Form और Definition क्या है?

JIT का फुल फॉर्म ‘Just In Time’ है। यह एक महत्वपूर्ण प्रोडक्शन फिलॉसफी (प्रोडक्शन की नीति) है, जिसमें कच्चा माल या पार्ट्स ठीक उसी समय मंगाए या बनाए जाते हैं जब असेंबली लाइन को उनकी ज़रूरत होती है — न तय समय से पहले, न बाद में। इसका लक्ष्य इन्वेंटरी और बर्बादी को ‘ज़ीरो’ करना है।

JIT और Kanban में क्या संबंध (Relation) है?

अक्सर लोग इसमें कन्फ्यूज़ होते हैं। JIT एक ‘लक्ष्य (Goal)’ है (यानी मिनिमम इन्वेंटरी के साथ फैक्ट्री चलाना)। और Kanban वह ‘हथियार या टूल (Tool)’ है जो इस लक्ष्य को मुमकिन बनाता है। ताइची ओहनो ने JIT सिस्टम को चलाने के लिए ‘कानबान कार्ड्स’ का इस्तेमाल किया था।

JIT (Just In Time) का जन्मदाता कौन है?

JIT को जापान की Toyota Motor Company के लेजेंडरी इंजिनियर ‘Taiichi Ohno (ताइची ओहनो)’ ने 1950 से 1970 के दशक के बीच Toyota Production System (TPS) के अहम हिस्से के रूप में डेवलप किया था।

JIT के लिए 7 Wastes (Mudas) कौन से हैं?

इन्हें आसानी से याद रखने का फॉर्मूला ‘TIM WOOD’ है — 1) Transportation (आवागमन), 2) Inventory (अतिरिक्त स्टॉक), 3) Motion (अतिरिक्त हलचल), 4) Waiting (इंतज़ार), 5) Over-production (ज़रूरत से ज्यादा उत्पादन), 6) Over-processing (ज़रूरत से ज़्यादा काम), 7) Defects (खराब पार्ट)।

JIT का सबसे बड़ा रिस्क (Risk/Disadvantage) क्या है?

JIT का सबसे बड़ा रिस्क है ‘सप्लाई चैन टूटना (Supply Chain Disruption)’। चुकि इस सिस्टम में कंपनी एडवांस स्टॉक (Buffer) नहीं रखती, अगर पीछे से सप्लायर ने माल देने में देरी कर दी या देश में लॉकडाउन/तबाही आ गयी (जैसे कोविड-19), तो पूरी कंपनी का प्रोडक्शन कुछ ही घंटो में ठप्प हो जाता है।

नमस्कार! मेरा नाम रजत है। मैं EngineerHindi.com का फाउंडर हूँ। मेरे पास मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, Quality Control (QC), Quality Assurance (QA) और Shop Floor Management में कई सालों का प्रैक्टिकल अनुभव है। मेरा लक्ष्य कठिन इंजीनियरिंग कॉन्सेप्ट्स और टूल्स (जैसे 7 QC Tools, 5S, OEE) को आसान 'हिंदी भाषा' में समझाना है, ताकि हर डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्टूडेंट इसे आसानी से सीखकर इंडस्ट्री में आगे बढ़ सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
×

🔥 Notes & Updates Free में!

Engineering नोट्स, PDF और जॉब अपडेट्स सीधा WhatsApp पर पाने के लिए अभी जुड़ें!

✅ Join Channel 👥 Join Group