Top 50 Quality Inspector Interview Questions in Hindi | 50 महत्वपूर्ण सवाल

Mechanical और Quality Engineering के छात्रों तथा फ्रेशर्स के लिए इंटरव्यू की तैयारी करना कई बार मुश्किल हो जाता है। विशेष रूप से जब बात Quality Inspector (क्वालिटी इंस्पेक्टर) की हो, जहां प्रैक्टिकल नॉलेज और गेज (Gauges) को पढ़ने की सटीकता बहुत जरूरी है। इस पोस्ट में हमने पूरे Top 50 Quality Inspector Interview Questions and Answers in Hindi को समाहित किया है जो आपको इंटरव्यू क्लियर करने में 100% मदद करेंगे।

लेखक के बारे में: यह गाइड इंडस्ट्री के अनुभवी Senior Quality Engineers द्वारा तैयार की गई है, जिन्हें Manufacturing Field में 10+ वर्षों का अनुभव है।

Table of Contents

Part 1: Basic Quality Concepts (प्रश्न 1 से 10)

1. Quality (गुणवत्ता) क्या है?

उत्तर: ‘Quality’ का साधारण मतलब है “Fit for Use” या “Customer Requirement को पूरा करना।”

2. Quality Assurance (QA) और Quality Control (QC) में क्या अंतर है?

उत्तर: QA प्रोसेस-ओरिएंटेड है, इसका उद्देश्य डिफेक्ट पैदा ही न होने देना है (Prevention)। QC प्रोडक्ट-ओरिएंटेड है, इसका काम बने हुए प्रोडक्ट को चेक करके डिफेक्ट पकड़ना है (Detection)।

3. 7 QC Tools क्या होते हैं? (मल्टीपल चॉइस/डायरेक्ट सवाल)

उत्तर: 7 बेसिक क्वालिटी टूल्स: 1. Check Sheet 2. Pareto Chart 3. Cause and Effect (Fishbone) 4. Histogram 5. Control Chart 6. Scatter Diagram 7. Flow Chart / Stratification।

4. Least Count (अल्पतमांक) किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी भी मापक यंत्र (Measuring Instrument) द्वारा ली जा सकने वाली सबसे छोटी माप (Minimum Measurement) को Least Count कहते हैं। Vernier Caliper का 0.02mm और Micrometer का 0.01mm होता है।

5. CAPA क्या होता है? (CAPA Full Form)

उत्तर: CAPA का फुल फॉर्म Corrective Action and Preventive Action है। डिफेक्ट को तुरंत ठीक करना Corrective Action है, और भविष्य में उसे रोकने के लिए प्रोसेस बदलना Preventive Action है।

6. 5S क्या है और मैन्युफैक्चरिंग में इसकी क्या जरूरत है?

उत्तर: 5S है: Sort (छंटाई), Set in order (सुव्यवस्था), Shine (सफाई), Standardize (मानकीकरण), Sustain (अनुशासन)।

7. Calibration (कैलिब्रेशन) क्या होता है?

उत्तर: गेज या इंस्ट्रूमेंट्स की सटीकता (Accuracy) को एक मास्टर उपकरण से चेक करने और उन्हें कैलिब्रेट (Adjust) करने की प्रक्रिया

8. Poka Yoke (पोका-योके) क्या है?

उत्तर: Mistake Proofing (गलती से बचना)। ऐसा सिस्टम जो ऑपरेटर को गलती करने ही नहीं देता (जैसे सिम कार्ड का कटा हुआ कोना)।

9. Rework और Scrap (Rejection) में क्या अंतर है?

उत्तर: जो डिफेक्टिव पार्ट मशीनिंग करके दोबारा ठीक हो सकता है वो Rework है। जो पूरी तरह खराब हो गया, वो Scrap है।

10. OEE का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: Overall Equipment Effectiveness (OEE = Availability × Performance × Quality)।


Part 2: Measuring Instruments & Gauges (प्रश्न 11 से 25)

11. Vernier Caliper के मुख्य भाग: Main Scale, Vernier Scale, Fixed Jaw, Movable Jaw, Depth Bar.

12. Micrometer का सिद्धांत क्या है? यह नट और बोल्ट (Screw and Nut) के सिद्धांत पर काम करता है।

13. रैचेट स्टॉप (Ratchet Stop) का काम: माइक्रोमीटर में यह मापने वाले प्रेशर को एक समान बनाए रखता है ताकि रीडिंग सही आए।

14. Slip Gauge क्या है? इन्हें Gauge Blocks भी कहते हैं। ये हाई प्रिसिजन मेजरमेंट और कैलिब्रेशन के लिए मास्टर गेज के रूप में इस्तेमाल होते हैं।

15. Feeler Gauge का उपयोग: दो पार्ट्स के बीच के क्लियरेंस (Gap/Clearance) को मापने के लिए।

16. Pitch Gauge (Thread Gauge) का उपयोग: स्क्रू या नट-बोल्ट के थ्रेड्स (चूड़ियों) की पिच मापने के लिए।

17. Radius/Fillet Gauge: पार्ट्स के आंतरिक या बाहरी रेडियस (गोलाई) को चेक करने के लिए।

18. Go और No-Go Gauge: यह लिमिट गेज होते हैं जो बताते हैं कि पार्ट डाइमेंशन लिमिट के अंदर है (Go) या नहीं (No-Go)।

19. Snap Gauge: बाहरी डायमीटर या मोटाई को जल्दी चेक करने के लिए (Go/No-go के रूप में)।

20. Plug Gauge: किसी होल (Hole) के अंदरूनी डायमीटर (ID) को चेक करने के लिए।

21. Ring Gauge: बाहरी डायमीटर (OD) चेक करने के लिए।

22. Dial Indicator का लघुतमांक (Least Count): आमतौर पर 0.01mm या 0.001mm होता है।

23. Bevel Protractor का उपयोग: कोण (Angle) मापने के लिए (Least count: 5 minutes)।

24. Surface Plate किस चीज की बनी होती है? आमतौर पर ग्रेनाइट (Granite) या कास्ट आयरन (Cast Iron) क्योंकि यह तापमान से ज्यादा प्रभावित नहीं होते।

25. Vernier Height Gauge: जॉब की ऊंचाई मापने और मार्किंग करने के लिए।


Part 3: Core Tools & Methodologies (प्रश्न 26 से 40)

26. APQP Full Form: Advanced Product Quality Planning.

27. PPAP Full Form: Production Part Approval Process.

28. FMEA Full Form: Failure Mode and Effects Analysis.

29. SPC Full Form: Statistical Process Control.

30. MSA Full Form: Measurement System Analysis.

31. TQM: Total Quality Management.

32. PDCA Cycle: Plan-Do-Check-Act. यह निरंतर सुधार (Continuous Improvement) की विधि है।

33. Root Cause Analysis (RCA): किसी समस्या की असली जड़ तक पहुंचने का तरीका (5 Why Method द्वारा)।

34. Histogram क्या दिखाता है? यह ग्राफ़िकल रूप से डेटा का स्प्रेड (Spread) और डिस्ट्रीब्यूशन दिखाता है।

35. Pareto Chart का सिद्धांत क्या है? 80/20 का नियम (80% समस्याएं 20% कारणों से होती हैं)।

36. Kaizen (काइज़ेन): ‘Kai’ (चेंज) + ‘Zen’ (अच्छा) = अच्छे के लिए निरंतर सुधार (Continuous Improvement)।

37. Six Sigma क्या है? यह डिफेक्ट्स को कम करने की पद्धति है (3.4 defects per million opportunities)।

38. 8D Methodology: 8 Disciplines of problem-solving (समस्या समाधान की 8 स्टेप प्रक्रिया)।

39. Brainstorming क्या है? टीम के साथ मिलकर किसी समस्या के ढेरों नए आइडिया और समाधान सोचना।

40. Control Plan: प्रोडक्शन के हर स्टेप पर क्वालिटी कैसे कंट्रोल की जाएगी, इसका पूरा डॉक्यूमेंट (SOP)।


Part 4: Quality Checks & Documentation (प्रश्न 41 से 50)

41. First-off / Setup Approval: जब मशीन की सेटिंग होती है, तो पहले बने पार्ट को क्वालिटी डिपार्टमेंट पूरी तरह चेक करता है, इसे Setup Approval कहते हैं।

42. In-Process Inspection: प्रोडक्शन के दौरान बीच-बीच में (हर 1 या 2 घंटे में) पार्ट्स को चेक करना।

43. Final/PDI (Pre-Dispatch Inspection): ग्राहक को माल भेजने से पहले पूरे लॉट का फाइनल इंस्पेक्शन।

44. Route Card (Material Tag): पार्ट के साथ चलने वाला टैग जिस पर प्रोडक्शन और क्वालिटी की पूरी डिटेल होती है।

45. SOP Full Form: Standard Operating Procedure (काम करने का लिखित तरीका)।

46. CTQ Full Form: Critical to Quality (वे डाइमेंशन जो कस्टमर के लिए सबसे ज्यादा अहम हैं)।

47. Tolerance (टॉलरेंस) क्या है? पार्ट के बेसिक साइज में दी गई छोटी सी छूट (Upper limit और Lower limit का अंतर)।

48. Bilateral और Unilateral Tolerance क्या है? अगर छूट (Tolelance) दोनों तरफ (+ और -) हो तो Bilateral, और सिर्फ एक तरफ (+ या -) हो तो Unilateral।

49. Auditing (ऑडिट) क्या है? यह चेक करना कि कंपनी के सिस्टम और प्रक्रियाएं मानकों (Standards) के अनुसार काम कर रही हैं या नहीं।

50. ISO 9001:2015: यह क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (QMS) का सबसे प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मानक (International Standard) है।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: क्वालिटी इंस्पेक्टर का काम क्या होता है?

Ans: क्वालिटी इंस्पेक्टर का काम कंपनी में बन रहे उत्पादों का निरीक्षण (Inspection) करना है ताकि वे सभी कस्टमर और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स पर खरे उतरें। वे गेज और चेकिंग टूल्स का इस्तेमाल करके पार्ट्स को पास या रिजेक्ट करते हैं।

Q2: क्वालिटी इंटरव्यू में सबसे ज्यादा क्या पूछा जाता है?

Ans: सबसे ज्यादा 7 QC Tools, Least Count, Vernier Caliper व Micrometer Reading, 5S और CAPA जैसे प्रैक्टिकल टॉपिक्स पूछे जाते हैं।

Q3: एक अच्छा क्वालिटी इंजीनियर कैसे बनें?

Ans: इसके लिए ‘Core Tools’ (PPAP, APQP, FMEA, SPC, MSA) को गहराई से समझें, और ड्राइंग (GD&T) पढ़ना सीखें।

अगर आपको ये 50 Quality Inspector Interview Questions in Hindi पसंद आए हों, तो इसे अपने इंजीनियर दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। नई जानकारी के लिए EngineerHindi पर बने रहें!

Leave a Comment

error: Content is protected !!