वर्कशॉप या फैक्ट्री में जब भी हमें किसी पतले तार (Wire) या शीट (Metal Sheet) की मोटाई तुरंत जाँचना हो, तो वहां Micrometer (माइक्रोमीटर) से ज़्यादा एक छोटा और तेज़ टूल काम आता है, जिसे हम Standard Wire Gauge (वायर गेज) कहते हैं।
“अरे यार, इस तार और चादर की मोटाई कितनी है? माइक्रोमीटर से तो नापना बहुत मुश्किल हो रहा है!”
Wire Gauge (वायर गेज) क्या है?
वायर गेज एक मापक यंत्र (Measuring Instrument) है, जिसका उपयोग तार (Wire) का डायमीटर (Diameter) और किसी भी धातु की चादर (Sheet) की मोटाई नापने के लिए किया जाता है। इसे SWG (Standard Wire Gauge) भी कहा जाता है।
यह कैसा दीखता है?
वायर गेज स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel) से बनी हुई एक गोल (Circular) या आयताकार स्ट्रिप होती है। इसकी बाहरी परिधि (किनारों) पर लगातार कई झिर्रियाँ (Slots) कटी हुई होती हैं। इन स्लॉट्स के पीछे गोल छिद्र (Holes) बने होते हैं ताकि तार आसानी से बाहर निकल सके।

गेज के नंबरों का उल्टा गणित (Very Important):
वायर गेज के स्लॉट्स पर जो नंबर लिखे होते हैं, उनका एक अजीब लेकिन ज़रूरी नियम है: “गेज का नंबर जितना ज्यादा (बड़ा) होगा, तार की मोटाई उतनी ही कम (पतली) होगी।”
उदाहरण के लिए: 36 गेज का तार, 1 गेज के तार से बहुत ज्यादा पतला होता है!
Wire Gauge का उपयोग कैसे करते हैं?
किसी तार (Wire) या शीट (Sheet) की मोटाई नापने का तरीका बहुत ही आसान है:
- सबसे पहले तार का सिरा साफ़ कर लें।
- गेज के चौड़े स्लॉट्स से तार को स्लॉट (Slot) के अंदर फंसा कर देखें।
- जिस नंबर के स्लॉट (झिरी) में तार बिलकुल “ठीक-ठीक (स्लाइडिंग फिट)” बैठ जाता है, वही उस तार का ‘Gauge Number’ होता है। Engineering Drawing में शीट मेटल की मोटाई अक्सर ‘SWG’ में ही लिखी जाती है।
Wire Gauge के इस्तेमाल में सावधानियाँ (Precautions)
यदि आप चाहते हैं कि आपका गेज लंबे समय तक Accurate (सटीक) रहे, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- तार को स्लॉट में घुसाने के लिए ज़बरदस्ती (Force) न करें। इससे स्लॉट चौड़ा हो सकता है।
- चलती हुई या बहुत गर्म मशीन/तार पर गेज का प्रयोग बिलकुल न करें।
- गेज को किसी दूसरे औज़ार के साथ रगड़ कर न रखें (ड्रॉवर में केस के अंदर पैक करके रखें)।
- वेल्डिंग वाले स्थान या नमी वाली जगह पर खुला नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो जंग लग सकता है।
अन्य हेल्पफुल गेज के बारे में पढ़ें:
- Snap Gauge (स्नैप गेज) क्या है और कैसे उपयोग करें?
- Radius Gauge (रेडियस गेज) क्या है?
- Feeler Gauge (फीलर गेज) का उपयोग कहाँ होता है?
वायर गेज (Standard Wire Gauge – SWG) आमतौर पर हाई क्वालिटी ‘Stainless Steel (स्टेनलेस स्टील)’ या Tool Steel का बना होता है, ताकि इसमें जंग ना लगे और इसके स्लॉट्स घिसें (Wear out) नहीं।
यह बहुत ज़रुरी नियम है: गेज नंबर जितना ज़्यादा (बड़ा) होगा, तार की मोटाई उती ही कम (पतली) होगी। उदाहरण के लिए, 40 AWG (गेज) का तार बहुत पतला होता है, जबकि 10 AWG का तार काफी मोटा होता है।
मीट्रिक पद्धति (Metric System) में झिर्रियों (Slots) का साइज़ 0.25 mm से 5.0 mm तक होता है। जबकि अमेरिकन स्टैण्डर्ड वायर गेज (AWG) में 1 गेज (0.289 इंच) से लेकर 36 गेज (0.005 इंच) तक के स्लॉट्स होते हैं।
माइक्रोमीटर (Micrometer) ज़्यादा सटीक (More accurate) होता है क्योंकि यह सीधी रीडिंग mm या inch में देता है, जबकि वायर गेज एक ‘तुलनात्मक (Comparative)’ गेज है जो काम को तेज़ (Fast) करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Sir kuchh batao Kya hai kaise Kam karata hai