Radius Gauge kya hai in hindi – कैसे उपयोग करे ?

What Is Radius Gauge In hindi – रेडियस गेज क्या है?

रेडियस गेज (Radius Gauge) के द्वारा किसी भी जॉब की अंदर या बाहर की तरफ दी हुई गोलाई (त्रिज्या Radius) को मापा जाता है।

किसी जॉब पर बने उत्तल (Convex) या अवतल (Concave) रेडियस को चैक करने के लिए रेडियस गेज का प्रयोग किया जाता है। अक्सर यह किसी जॉब में वैल्डन द्वारा या अन्य प्रकार से बनी फीलर का रेडियस चैक करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Radius Gauge में अलग अलग रेडियस की आर्क पर कटी हुई कई पत्तियों (Blades) के सैट होते हैं। इन ब्लेडों को एक केस के अन्दर नट- -बोल्ट के द्वारा फिट किया गया होता है।

भारतीय मानक संस्थान (ISI – 5373-1969) के अनुसार 0.6 से 25 मिमी साइज के रेडियस तीन सैटों में पाए जाते हैं।

radius_gague
Radius gague

How to use Radius Gauge – कैसे उपयोग करते है?

Radius Gauge का उपयोग करने के लिए सबसे पहले हमें जॉब पीस पर जिस भी Radies को मापना होगा उसके लगभग Size का एक Radies Balde (पत्ति) को गैज से बाहर निकालना होगा।

फिर हम यह देखेंगे की हमे जॉब पीस के अंदर वाले हिस्से की Radius को चेक करना है, या बाहरी हिस्से की, क्योंकि हर एक Radius Blade मे अंदर ओर बाहर की Radius को मापने के लिए अलग अलग Cut दिए हुए होते है।

अब हमे जिस भी हिस्से की Radius चेक करना होता है, Radius Gauge के उस Cut को जॉब पीस पर लगाकर देखते हैं, यदि वह दिए गए Blade के साइज के बराबर होता है, तो हमें पता चल जाता है, कि – जॉब पीस के उस हिस्से की Radius क्या है, क्योंकि हमे Blade की Radius का Size तो पहले से ही पता होता है।

यदि Radius गैज की ब्लैड मैच नहीं करती तो उससे बड़े या छोटे साइज़ की ब्लैड को लगाकर देखा जाता है, ओर ऐसे ही सही Radius का पता लगा लिया जाता है।

size_table_of_radius_gauge

Radius गैज के बारे मे कुछ जानकारी (FAQ)

Radius Gauge किस मटीरीअल का बना होता है ?

Radius Gauge हाई कार्बन स्टील का बना होता है।

Radius Gauge किस पद्धति में मिलता है ?

यह मीट्रिक पद्धति और ब्रिटिश दोनों पद्धति में मिलता है।

Radius Gauge कितने साइज में उपलब्ध है ?

Radius Gauge मे 0.6 से 25 मिमी साइज के रेडियस तीन सैटों में पाए जाते हैं।

इन्हे भी पढे :-


Leave a Comment

error: Content is protected !!