IATF 16949:2016 क्या है? | Automotive Quality Management Standard

पहले एक Real Situation (असली घटना) सोचिए…
मान लीजिए आप Maruti Suzuki के लिए ब्रेक पैड्स (Brake pads) बनाते हैं। Maruti आपसे पूछती है — “भाई, तुम्हारी कंपनी की क्वालिटी सिस्टम क्या सर्टिफाइड है? क्या तुम्हारे पास IATF है?”

अगर आपका जवाब “नहीं” है — तो आपको आर्डर नहीं मिलेगा। बिल्कुल सिंपल है!
यही है IATF 16949 की दुनिया। ऑटोमोटिव (Automotive) इंडस्ट्री में यह स्टैण्डर्ड होना उतना ही जरूरी है जितना कि किसी गाड़ी में इंजन का होना।

लेकिन यह है क्या? ISO 9001 से यह कैसे अलग है? इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए इसे जानना क्यों जरूरी है? और जो लोग ऑटोमोटिव कंपनी में काम करते हैं उनके डेली काम से यह कैसे जुड़ा है? चलो आज सब क्लियर करते हैं — एकदम आसान भाषा में।


IATF 16949:2016 क्या है? (What is IATF 16949 in Hindi)

IATF का full form है — International Automotive Task Force

यह एक इंटरनेशनल संस्था (International Body) है जो ग्लोबली ऑटोमोटिव बनाने वाली कंपनियों और उनके सप्लायर्स के लिए क्वालिटी के नियम (Quality Standards) बनाती है। इसमें दुनिया के बड़े ऑटोमोटिव ग्रुप्स शामिल हैं — जैसे BMW, Ford, General Motors, Chrysler, Renault, Volkswagen आदि।

  • 16949 — यह स्टैण्डर्ड का नंबर है।
  • 2016 — यह सबसे लेटेस्ट वर्ज़न का साल है।

तो IATF 16949:2016 एक Quality Management System (QMS) स्टैण्डर्ड है जो विशेष रूप से सिर्फ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री (वाहनों से जुड़ी इंडस्ट्री) के लिए बना है। यह स्टैण्डर्ड दरअसल ISO 9001:2015 को ही अपना बेस (आधार) बनाकर चलता है, लेकिन उसके ऊपर अपनी कुछ ‘ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की बहुत सख्त ज़रूरतें’ (Specific requirements) जोड़ देता है।

सबसे आसान Definition:
IATF 16949:2016 = ISO 9001:2015 + Automotive की Extra ज़रूरतें।
अगर ISO 9001 क्वालिटी का “Basic Course” है, तो IATF 16949 उसका “Advanced Automotive Course” है!


थोड़ा इतिहास — यह कहाँ से आया?

पहले हर बड़े कार निर्माता का अपना अलग क्वालिटी स्टैण्डर्ड होता था। Ford का था Q1, GM का था SPEAR, Chrysler का था Supplier Quality, Germans का था VDA 6.1।
अब सोचिए — एक सप्लायर जो Ford को भी माल देता है और GM को भी — उसे दोनों के अलग-अलग मानकों को फॉलो करना पड़ता था। डबल काम, डबल ऑडिट, डबल सर्टिफिकेशन!

यह बहुत बड़ी प्रॉब्लम थी। तब 1999 में इन सभी बड़े समूहों ने मिलकर एक ‘कॉमन स्टैण्डर्ड’ बनाया — ISO/TS 16949
फिर साल 2016 में इसे अपडेट (Revise) करके नया नाम दिया गया — IATF 16949:2016। और अब पूरी दुनिया की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री इसी को फॉलो करती है।


IATF 16949 और ISO 9001 में क्या फर्क है?

यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है। देखिए, ISO 9001:2015 एक जनरल (General) क्वालिटी स्टैण्डर्ड है। कोई भी कंपनी — चाहे वह रेस्टोरेंट हो, हॉस्पिटल हो, IT कंपनी हो या स्कूल हो — इसे ले सकती है।
लेकिन IATF 16949:2016 सिर्फ और सिर्फ ऑटोमोटिव (Automotive) के लिए है। इसमें वो सब सख्त जरूरतें हैं जो सिर्फ गाड़ी बनाने में ही मायने रखती हैं।

कुछ महत्वपूर्ण अंतर (Important Differences):

  • ISO 9001 में जनरल रिस्क मैनेजमेंट होता है। IATF में विशेष रूप से FMEA (Failure Mode and Effect Analysis) करना अनिवार्य (Mandatory) है।
  • ISO 9001 में कस्टमर की जरूरतें साफ़ नहीं होतीं, लेकिन IATF में कस्टमर की विशिष्ठ ज़रूरतों (Customer Specific Requirements – CSRs) को पहचानना और लागू करना ज़रूरी है।
  • ISO 9001 में प्रोडक्शन प्रोसेस के कण्ट्रोल बहुत बेसिक हैं। IATF में Control Plan, PPAP, MSA, SPC — ये सभी टूल्स इस्तेमाल करना अनिवार्य है।
  • ISO 9001 में वारंटी (Warranty) का कोई विशेष ज़िक्र नहीं है। IATF में वारंटी मैनेजमेंट और फ़ील्ड रिटर्न्स पर पूरा ज़ोर दिया जाता है।

यह स्टैण्डर्ड किसके लिए है?

IATF 16949 सिर्फ बड़ी कार बनाने वाली कंपनियों के लिए नहीं है, यह पूरी सप्लाई चैन (Supply Chain) पर लागू होता है:

  • OEMs (Original Equipment Manufacturers): Maruti, Tata Motors, Hyundai, Mahindra जैसी कंपनियाँ जो असल में गाड़ी बनाती हैं।
  • Tier-1 Suppliers: वो कंपनियाँ जो सीधे OEM को पार्ट्स सप्लाई करती हैं। जैसे Bosch, Minda Industries, Motherson Sumi।
  • Tier-2 Suppliers: वो कंपनियाँ जो Tier-1 सप्लायर्स को पार्ट्स (जैसे छोटे नट-बोल्ट, मशीनिंग, कास्टिंग) सप्लाई करती हैं।

IATF के 5 Core Tools (कोअर टूल्स)

IATF 16949 कहता है कि सर्टिफिकेशन के लिए आपको 5 ‘Automotive Core Tools’ का इस्तेमाल करना ही होगा। इसके बिना ऑडिट पास नहीं हो सकता:

  1. APQP (Advanced Product Quality Planning): नया प्रोडक्ट लंच करने से पहले की जाने वाली प्लानिंग। (डिज़ाइन से लेकर प्रोडक्श तक)।
  2. PPAP (Production Part Approval Process): जब नया पार्ट कस्टमर को अप्रूवल के लिए सबमिट करते हैं तो यह प्रोसेस इस्तेमाल होती है।
  3. FMEA (Failure Mode and Effect Analysis): प्रोडक्ट के डिज़ाइन और प्रोसेस में क्या-क्या गलत हो सकता है — यह पहले से खोजना।
  4. MSA (Measurement System Analysis): मापने वाले गेज (Gauges) कितने सही हैं, उसकी चेकिंग। इसे Gauge R&R भी कहते हैं।
  5. SPC (Statistical Process Control): प्रोसेस डाटा को मशीन में कंट्रोल चार्ट बनाकर यह देखना कि प्रोसेस स्टेबल है या नहीं।

Working Professionals की Daily Life में IATF

अगर आप पहले से किसी ऑटोमोटिव कंपनी में काम करते हैं, तो आप रोज़ाना IATF की Requirements को फेस करते हैं (शायद आपको नाम न पता हो):

  • जब आपका सुपरवाइज़र कहता है “Control Plan चेक करो” — यह IATF Clause 8 है।
  • जब कस्टमर ऑडिट के लिए आता है और प्रोसेस ऑडिट करता है — यह IATF Clause 9 है।
  • जब कोई कंप्लेंट आती है और आपको 8D Report या Root Cause Analysis बनानी होती है — यह IATF Clause 10 है।

मतलब IATF सिर्फ कोई किताब की थ्योरी नहीं है — यह आपके डेली काम का एक फ्रेमवर्क (Framework) है!


अन्य महत्वपूर्ण क्वालिटी आर्टिकल्स जो आपको जरूर पढ़ने चाहिए:


IATF 16949 certificate लेने में कितना समय लगता है?

अगर कंपनी में कोई सिस्टम नहीं है तो 12 से 18 महीने लग सकते हैं (Core Tools और Training के कारण)। अगर पहले से ISO 9001 है तो 6-9 महीने में भी सर्टिफिकेट लिया जा सकता है।

क्या छोटी कंपनियाँ (Small Companies) IATF ले सकती हैं?

हाँ, कंपनी के साइज की कोई सीमा नहीं है। जो कंपनियाँ Tier-1 या Tier-2 ऑटोमोटिव सप्लायर बनना चाहती हैं, उनके लिए यह सर्टिफिकेट बहुत बड़ी मदद (और शर्त) साबित होता है।

IATF ऑडिट में सबसे ज्यादा गलतियां (Nonconformities) कहाँ आती हैं?

ऑडिट में सबसे ज्यादा गलतियां तब आती हैं जब Core tools सही से लागू नहीं होते, कस्टमर की ज़रूरतें डॉक्यूमेंटेड नहीं होतीं, कैलिब्रेशन रिकॉर्ड्स (Calibration records) अधूरे होते हैं, या इंटरनल ऑडिट फॉर्मेलिटी के लिए किये गए होते हैं।

स्टूडेंट्स को एग्जाम के लिए क्या याद रखना चाहिए?

स्टूडेंट्स को याद रखना चाहिए कि ‘IATF 16949 = ISO 9001 + Automotive Requirements’। साथ ही 5 Core Tools (APQP, PPAP, FMEA, MSA, SPC) सबसे मुख्य हैं। इसे सिर्फ IATF-Recognized बॉडी ही दे सकती है।

नमस्कार! मेरा नाम रजत है। मैं EngineerHindi.com का फाउंडर हूँ। मेरे पास मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, Quality Control (QC), Quality Assurance (QA) और Shop Floor Management में कई सालों का प्रैक्टिकल अनुभव है। मेरा लक्ष्य कठिन इंजीनियरिंग कॉन्सेप्ट्स और टूल्स (जैसे 7 QC Tools, 5S, OEE) को आसान 'हिंदी भाषा' में समझाना है, ताकि हर डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्टूडेंट इसे आसानी से सीखकर इंडस्ट्री में आगे बढ़ सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
×

🔥 Notes & Updates Free में!

Engineering नोट्स, PDF और जॉब अपडेट्स सीधा WhatsApp पर पाने के लिए अभी जुड़ें!

✅ Join Channel 👥 Join Group