ISO Certification क्या है? (Meaning, Types, Full Form in Hindi)

What Is ISO Certification In Hindi | ISO क्या है ?

ISO Certification एक प्रकार का Certificate होता है, जो कि किसी व्यवसाय, संस्था या उद्योग को दिया जाता है। यह Certificate उस उद्योग के Quality Standard के बारे बताता है। आसान शब्दों में कहें तो यह इस बात का सबूत है कि कंपनी बेहतरीन क्वालिटी वाले प्रोडक्ट बनाती है। आइए जानते है, ISO Certification in hindi के बारे मे –

ISO एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 23 फरवरी 1949 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुई थी। इसमें 150 से ज्यादा देश शामिल हैं। अगर कोई कंपनी Total Quality Management (TQM) को सही से लागू करती है, तो उसे ISO सर्टिफिकेट बड़ी आसानी से मिल जाता है।


ISO Full Form | ISO का फुल फॉर्म क्या है ?

ISO का पूरा नाम International Organization For Standardization (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) है।


ISO का क्या काम है :-

ISO किसी भी कंपनी या संस्था की सबसे पहले पूर्ण तरीके से जांच (Audit) करता है, जैसे कि :-

  • प्रोडक्ट की गुणवत्ता (Quality) किस प्रकार की है, क्या कंपनी Quality Assurance के नियमों का पालन कर रही है?
  • क्या कंपनी के ग्राहक प्रोडक्ट से संतुष्ट हैं और यदि ग्राहक की कोई समस्या है तो क्या उसका समाधान किया जा रहा है।
  • कंपनी में सभी Safety Rule ठीक से फॉलो किए जा रहे हैं या नहीं।
  • Company का ओवरऑल मैनेजमेंट सिस्टम ठीक है या नहीं।

Benefits of ISO | ISO के फायदे

  • ISO Certification से कंपनी के प्रति बाजार में विश्वास (Trust) बढ़ जाता है।
  • ISO certification से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी के स्टैंडर्ड में सुधार आता है, जिससे व्यापार में और अधिक फायदा मिलता है।
  • ISO Certification से बाजार में कंपनी के प्रोडक्ट की क्वालिटी के लिए एक भरोसा बन जाता है।
  • Company का Management System और अधिक मजबूत बनता है।
  • जब कंपनी 5S और Kaizen जैसी तकनीक अपनाकर ISO लेती है, तो कर्मचारियों में काम करने के लिए उत्साह भी बढ़ जाता है।
  • इससे वेस्टेज कम होता है, और पैसे व समय दोनों की बचत होती है।
  • साफ-सुथरा व्यवहार होने के कारण ग्राहक का विश्वास बढ़ता है, और नए ग्राहक व्यवसाय के साथ जुड़ते हैं।

Type of ISO Certification in hindi | ISO Certification के प्रकार

जिस प्रकार का Business होता है, उसकी जरूरत के हिसाब से ISO Certification के प्रकार का चुनाव करना होता है।

कुछ प्रमुख ISO Certification के प्रकार नीचे दिए गए हैं :-

  • ISO 9001:2015 – Quality Management System (यह सबसे ज्यादा उपयोग होता है)
  • OHSAS 18001 – Occupational Health & Safety Management System
  • ISO 27001 – Information Security Management System
  • ISO 14001:2015 – Environment Management System
  • ISO 22000 – Food Safety Management
  • ISO 31000 – Risk Management
  • ISO 50001 – Energy Management

What is ISO 9000 & ISO 9001:2015 ?

ISO 9000 ये एक Quality Management Systems का ही हिस्सा है। जिसे 1987 में ISO ने जारी किया था। जब कोई कंपनी PPAP और APQP जैसे टूल्स का सही से इस्तेमाल करती है, तो उन्हें ISO 9000 के मापदंडों को पूरा करने में बहुत आसानी होती है। समय और जरूरत के अनुसार इसके नियमों में बदलाव भी किए जाते हैं।

ISO 9001 Quality Management System लगभग 180 देशों में 10 लाख से अधिक Certified Organizations के साथ, दुनिया की सबसे अच्छी और ज्यादा पसंद की जाने वाली Quality Improvement System है। पहले कंपनी या संस्था को ISO द्वारा ISO 9001:2008 का Certificate दिया जाता था, पर अब इसमें सुधार करके नया वर्ज़न ISO 9001:2015 प्रदान किया जाता है।


ISO Certification के लिए Application Fee

ISO Certification की Fee fixed नहीं है, यह Organization (कंपनी) के अनुसार अलग-अलग होती है। इसके कुछ Parameters होते हैं, जिनके द्वारा ISO Certification Agency यह निर्धारण करती है की ISO Certification Cost कितना होगा:

  1. Organization का आकार कितना बड़ा है।
  2. Organization मे कितने लोग (Employees) काम कर रहे हैं।
  3. संग़ठन की प्रक्रिया (Manufacturing Process) किस प्रकार की है।
  4. Organization मे जो काम हो रहा है उसमे Risk (खतरा) का Level क्या है।
  5. Organization मे Working Shifts कितनी हैं और कितने टाइम की हैं।

इसे भी पढ़े :- क्वालिटी और मैन्युफैक्चरिंग से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट्स


ISO Certification FAQ’s

ISO क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या है?

ISO का फुल फॉर्म ‘International Organization For Standardization’ है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर की कंपनियों और उद्योगों के लिए क्वालिटी और सेफ्टी के नियम (Standard) बनाता है।

ISO 9001:2015 क्या है?

ISO 9001:2015 दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (QMS) सर्टिफिकेट है। यह दर्शाता है कि कोई कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट और सर्विस देने के लिए पूरी तरह से सक्षम और सर्टिफाइड है।

क्या छोटी कंपनियाँ भी ISO Certification ले सकती हैं?

हाँ, बिल्कुल! ISO Certification किसी भी साइज़ की कंपनी या संस्था के लिए होता है। फीस भी कंपनी से आकार और काम करने वालों की संख्या पर निर्भर करती है।

4 thoughts on “ISO Certification क्या है? (Meaning, Types, Full Form in Hindi)”

  1. Sir IATF 16949 ke jo sir 10 clauses
    Or 7 principle ke bare me btaiega
    Mai aap ka ye aap par day study karta ho
    Thanks 👍😊 sir

    Reply
  2. सर ISO प्रमाणपत्र साठी किती फी लागते

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!