OEE In Hindi | Overall Equipment Effectiveness क्या है?
मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि “हमारी मशीनें कितना अच्छा काम कर रही हैं?” इस सवाल का जवाब देने के लिए ही OEE (Overall Equipment Effectiveness) का इस्तेमाल किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो OEE के द्वारा हम अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस की कार्यक्षमता (Efficiency) को नापते हैं।
OEE यह मॉनिटर करता है कि मशीन कितने समय के लिए उपलब्ध थी, उसने कितनी स्पीड में काम किया, और जो प्रोडक्ट बनाया वह कितना सही (Quality) था। TQM (Total Quality Management) की शुरुआत करने वाले Seiichi Nakajima ने 1960 में OEE को सबसे पहले इंट्रोड्यूस किया था।
OEE के 3 मुख्य हिस्से (Components of OEE)
OEE को पूरी तरह से समझने के लिए आपको इसके तीन पिलर्स (A, P, Q) को समझना होगा।
1. Availability (उपलब्धता)
Availability का मतलब है कि मशीन कितने समय के लिए काम करने के लिए उपलब्ध थी। यानी अगर मशीन चलने का टाइम 8 घंटे था, तो उन 8 घंटों में वह ब्रेकडाउन (Breakdown) या सेटिंग बदलने (Setup Change) की वजह से कितनी देर बंद रही।
फार्मूला: Availability = Operating Time / Planned Production Time
2. Performance (प्रदर्शन)
Performance का मतलब होता है मशीन की स्पीड। यानी मशीन जब चल रही थी, तो उसने अपनी असली स्पीड (Ideal Cycle Time) पर काम किया या धीरे चली! ऑपरेटर का धीमा काम करना या मशीन में छोटी-छोटी रूकावट (Minor Stops) इसके मुख्य कारण होते हैं।
फार्मूला: Performance = (Ideal Cycle Time × Total Pieces) / Operating Time
3. Quality (गुणवत्ता)
मशीन ने जो भी पीसेस बनाए, क्या वे सभी सही थे? रिजेक्ट (Scrap) हुए पीसेस और दोबारा ठीक किये गए (Rework) पीसेस की वजह से Quality कम हो जाती है।
फार्मूला: Quality = Good Pieces / Total Pieces Produced
How to Calculate OEE in Hindi (OEE कैसे कैलकुलेट करें?)
OEE का मुख्य फार्मूला बहुत ही आसान है:
OEE = Availability × Performance × Quality
एक आसान उदाहरण (Easy Example):
मान लीजिये एक फैक्ट्री में एक शिफ्ट 8 घंटे (480 मिनट) की है। इसमें 30 मिनट का लंच ब्रेक और 20 मिनट का टी-ब्रेक है (कुल 50 मिनट)। शिफ्ट के दौरान मशीन ख़राब होने की वजह से 30 मिनट (Downtime) बंद रही।
- Planned Production Time = 480 – 50 = 430 मिनट
- Operating Time (जितनी देर मशीन चली) = 430 – 30 (खराबी) = 400 मिनट
मशीन की आइडियल स्पीड 60 पीस प्रति मिनट है (यानी Cycle Time 1 सेकंड है)। पूरी शिफ्ट में 21,955 पीस बने, जिनमें से 215 पीस खराब (Scrap) निकल गए।
- Availability = 400 / 430 = 0.93 (यानी 93%)
- Performance = (0.0166 मिनट × 21955 पीस) / 400 मिनट = 0.91 (यानी 91%)
- Quality = (21955 – 215 सही पीस) / 21955 कुल पीस = 0.99 (यानी 99%)
Total OEE = 0.93 × 0.91 × 0.99 = 0.83 (यानी 83%)
OEE के फायदे (Benefits of OEE)
- इसे कैलकुलेट करके हम अपनी फैक्ट्री के “सिक्स बिग लॉसेज” (Six Big Losses) को पहचान सकते हैं।
- मशीन का रिपेयर और डाउनटाइम कॉस्ट कम किया जा सकता है।
- यह हमारी लेबर और ऑपरेटर दोनों की एफिशिएंसी (Performance) बढ़ाता है।
- OEE से Quality Cost घटती है। जब रिजेक्शन कम होगा तो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को बहुत फायदा होगा।
- यह Lean Manufacturing और ISO Certification के नियम फॉलो करने में बहुत मददगार है।
इसे भी पढ़े :- क्वालिटी और मैन्युफैक्चरिंग से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट्स
- 7QC Tool क्या है? (पूरी जानकारी)
- क्वालिटी कंट्रोल (QC) क्या है, क्यों करते है, इसके टूल?
- क्वालिटी एश्योरेंस (QA) क्या है?
- QA vs QC: इनमे क्या अंतर है?
- Kaizen क्या है? (Continuous Improvement)
- Total Quality Management (TQM) क्या है?
- 5S Methodology क्या है?
वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग के लिए OEE का स्कोर 85% या उससे ज्यादा होना चाहिए। इसमें Availability 90%, Performance 95%, और Quality 99% मानी जाती है।
मशीन का वह समय जब उसे चलना चाहिए था, लेकिन किसी खराबी (Breakdown) या सेटिंग चेंज (Setup time) की वजह से वह बंद पड़ी रही, उसे डाउनटाइम (Downtime) कहते हैं।
भाई इसका मतलब क्या है 1 Second or 0.0166 Minute समझाओ भाई
एक मिनट मे 60 सेकेंड होते है, यहाँ पर सिर्फ 1 सेकेंड को मिनिट मे बदल गया है 1/60 = 0.0166
Nice line